फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Rahul gandhi says, If voted to power, we will scrap the NITI Aayog

राहुल गांधी ने किया बड़ा एलान, सत्ता में आए तो नीति आयोग को खत्म कर देंगे

Sat, 30 Mar 2019 05:27 AM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Sat, 30 Mar 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Rahul gandhi says, If voted to power, we will scrap the NITI Aayog
Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो नीति आयोग को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसने प्रधानमंत्री की मार्केटिंग करने और गलत आंकड़े देने के अलावा और कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हम इसे योजना आयोग से बदल देंगे जिसमें जानेनामे अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ होंगे और इसका स्टाफ 100 से कम होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार चुनाव आचार संहिता मामले में फंसे हैं। 





दो अप्रैल तक मांगा जवाब
 
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए दो अप्रैल तक का वक्त दिया गया है। उन्होंने आयोग से पांच अप्रैल तक का समय मांगा था। कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी के वादे के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से कुमार को नोटिस जारी किया गया था और कुमार को गुरुवार शाम तक इसका जवाब देना था। 


कुमार ने कहा था कि वह देश के बाहर हैं और चुनाव आयोग के समक्ष उनकी चिट्ठी को रखा गया था। आयोग ने 2 अप्रैल की शाम तक उनसे अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। 
कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस के वादे को चुनाव के लिए चांद लाने जैसा बताया। उन्होंने ट्वीट भी किया था- प्रस्तावित आय गारंटी योजना आर्थिक परीक्षण, राजकोषीय अनुशासन परीक्षण और क्रियान्वयन परीक्षण में विफल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed