फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 Railways suspend contractor Shatabdi train in Main bhi Chowkidar cups

'मैं भी चौकीदार' चाय कप पर बवाल, शताब्दी के ठेकेदार और सुपरवाइजर पर कार्रवाई

Fri, 29 Mar 2019 01:27 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक शुक्ला Updated Fri, 29 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Railways suspend contractor Shatabdi train in Main bhi Chowkidar cups
मैं भी चौकीदार कप - फोटो : Social Media

आचार संहिता लागू होने के बाद शताब्दी ट्रेन में 'मैं भी चौकीदार' लिखे चाय कप की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। इन कपों को तुरंत हटा दिया गया है। काठगोदाम शताब्दी में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा ट्वीट किए गए पेपर कप की तस्वीर वायरल होने के बाद, रेलवे ने कहा कि कप वापस ले लिया गया है और ठेकेदार को दंडित किया गया है।

विज्ञापन

 

 

आईआरसीटीसी प्रवक्ता ने कहा ''इस कप के लिए हमसे कोई भी पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस मामले में पर्यवेक्षक/पैंट्री इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सेवा प्रदाता पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेवा प्रदाता को इस कदाचार के लिए नोटिस भी दिया गया है।"

विज्ञापन


यात्री ने यह दावा किया था कि इन कपों में दो बार चाय पिलाई गई थी। कप पर विज्ञापन संकल्प फाउंडेशन नामक एनजीओ द्वारा किया गया था। इससे पहले एयर इंडिया और रेलवे के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को लेकर भी चुनाव आयोग ने दोनों संस्थाओं  से जवाब मांगा था। आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के समाग्रियों पर रोक लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


मामला बढ़ने पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने बयान जारी करके संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ने कहा है कि ट्रेन में बेची जाने वाली चाय के कप के खाली हिस्से को विज्ञापन के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि विज्ञापन छापने के पहले निगम से अनुमति लेना आवश्यक है। ऐसा न करने पर संबंधित ठेकेदार और एजेंसी के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

आईआरसीटीसी के बयान की विज्ञप्ति यहां पढ़ सकते हैं:



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed