{"_id":"5c9dc846bdec22147609ecbe","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-14th-list-of-candidates-meira-kumar-from-sasaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, तनुश्री का टिकट कटा, सासाराम से मीरा कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, तनुश्री का टिकट कटा, सासाराम से मीरा कुमार
Fri, 29 Mar 2019 12:54 PM IST
kapil sharma
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: kapil sharma
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
मीरा कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लोकसभा की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिनमें सबसे अहम नाम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का है जिन्हें बिहार के सासाराम से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिहार में चार और ओडिशा में सात सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट पर उम्मीदवार बदला भी गया है।
कांग्रेस ने गुरुवार रात को महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम घोषित किया था जो बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की बेटी हैं। अब तनुश्री की जगह सुप्रिया श्रीनते को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार में सुपौल से बाहुबली पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया गया है।
ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही राज्य की छह अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 20 उम्मीदवार घोषित किए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 14वीं सूची जारी की है।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए 13 बार में कुल 293 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।