फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election: AAP likely to join Congress and other opposition parties in Grand Alliance meet

लोकसभा चुनाव: महागठबंधन में शामिल हो सकती है आप, भाजपा के खिलाफ बनाएंगे रणनीति

Sun, 09 Dec 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election: AAP likely to join Congress and other opposition parties in Grand Alliance meet
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Facebook

आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि 10 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल हो सकती है। इस बैठक को तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने बुलाया है। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एक आम रणनीति बनाई जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता संजय सिंह इसमें शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा जब आप विपक्षी पार्टियों के साथ औपचारिक बैठक में हिस्सा लेगी। हालांकि उसके नेता सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते रहे हैं। आप के नेता 10 सितंबर को तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद में शामिल हुए थे। 30 नवंबर को किसान आंदोलन के दौरान पहली बार केजरीवाल और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच साझा किया था।
विज्ञापन


नायडू के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के मुखिया शरद पवार ने कांग्रेस और उसकी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिश की थी ताकि महागठबंधन बनाया जा सके और भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में हराया जा सके। राज्य आधारित गठबंधन के मद्देनजर पवार ने उन परेशानियों के बारे में बात की थी जिनका सामना महागठबंधन को करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का क्षेत्रीय पार्टियों ओडिशा की बीजू जनता दल, तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्रीय समिति और दिल्ली की आम आदमी पार्टी के साथ काफी मतभेद रहे हैं। सभी विपक्षी नेता जिसमें पवार, नायडू और गांधी शामिल हैं उन्होंने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने से इंकार कर दिया था। हालांकि विपक्षी नेताओं की होने वाली बैठक में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती या उनकी पार्टी का कोई और नेता शामिल होगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed