छत्तीसगढ़ में 3 नरेंद्र मोदी और 6 राहुल गांधी बने मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची को लेकर मजेदार बात सामने आई है।इस मतदाता सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक के नाम के कई मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल नाम के 19 मतदाता दर्ज हैं। जबकि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम के सबसे ज्यादा 42 मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, सूबे के ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नाम के भी आठ मतदाता, वोटर लिस्ट में शामिल हैं।
तीन नरेंद्र मोदी और छह राहुल गांधी वोटर लिस्ट में..
मतदाता सूची में सूबे के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम के साथ ही तीन नरेंद्र मोदी और छह राहुल गांधी नाम के मतदाता भी दर्ज हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम के तीन मतदाता बिलासपुर, दुर्ग शहर व सक्ती विधानसभा में दर्ज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नाम के कुल 119 मतदाता राज्य की मतदाता सूची में हैं। इनमें से 41 का नाम रमन सिंह है बाकि के नाम उनके उपनाम के साथ सिंह के अलावा दूसरी जाति जुड़ी हुई है। सूबे के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी नाम के आठ मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के मतदाता दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग नगर, सक्ती, बिंदद्रानवागढ़ आदि विधानसभाओं से मतदान सूची में दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा भूपेश बघेल नाम के मतदाता नारायपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।