JHARKHAND Election Result: झारखंड में भाजपा ने बचाई अपनी जमीन, कांग्रेस को नहीं मिली बड़ी कामयाबी
{"_id":"5ce5a4efbdec2207186a62d7","slug":"lok-sabha-election-2019-counting-result-live-updates-jharkhand-modi-raghubar-bjp-nda-rahul-congress","type":"live","status":"publish","title_hn":"JHARKHAND Election Result: झारखंड में भाजपा ने बचाई अपनी जमीन, कांग्रेस को नहीं मिली बड़ी कामयाबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 23 May 2019 10:01 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 23 May 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Election results
- फोटो : AMAR UJALA
लाइव अपडेट
10:01 PM, 23-May-2019
झारखंड की 14 सीटों में से जिन छह सीटों पर रात 10 बजे तक परिणाम आ गए, उनमें से चार पर भाजपा, एक पर आजसू, एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं शेष आठ सीटों में से सात पर भाजपा और एक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे चल रही थी।
01:29 PM, 23-May-2019
सिंहभूम में कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रही है।
विज्ञापन
01:27 PM, 23-May-2019
राजमहल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विजय हांसदा और भाजपा के हेमलाल मुर्मू में कड़ी टक्कर है। दोनों एक-दूसरे से आगे-पीछे होते नजर आ रहे हैं।
12:06 PM, 23-May-2019
राजद की प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव की खास रही अन्नपूर्णा देवी कोडरमा सीट से 1.30 लाख वोटों से आगे चल रही है। वह प्रदेश के मुख्मंत्री रहे झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबू लाल मरांडी को पछाड़ती दिख रही है।
झारखंड में टिकट बंटवारे से पहले महागठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होकर अन्नपूर्णा ने भाजपा में शामिल होने के संकेत दे दिए थे। कुछ ही दिनों के भीतर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और कोडरमा से टिकट पाने में भी कामयाब हुईं।
10:08 AM, 23-May-2019
चुनाव आयोग के अनुसार, अबतक के रुझानों में भाजपा झारखंड में बाजी मारती दिख रही है। यहां की कुल 14 में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी आजसू आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस यहां दो सीटों पर आगे चल रही है।
09:47 AM, 23-May-2019
झारखंड में शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस की स्थिति ठीक थी, वहीं ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा यहां नौ सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 23-May-2019
हजारीबाग सीट से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा आगे चल रहे हैं।
08:47 AM, 23-May-2019
धनबाद से कीर्ति आजाद पीछे चल रहे हैं। कीर्ति बिहार के दरभंगा से भाजपा के टिकट पर जीते थे। भाजपा छोड़ वह कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें धनबाद से टिकट दिया गया था।
08:34 AM, 23-May-2019
Jharkhand Election Result LIVE
झारखंड में कांटे की टक्कर है। एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थकों के अपने-अपने दावे है।
08:24 AM, 23-May-2019
झारखंड का पहला रुझान थोड़ी देर में आने वाला है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। झारखंड के भाजपा समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं, महागठबंधन को भी यहां बड़ी जीत की उम्मीद है।