फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: AAP Leader Dilip pandey congress- BJP- Delhi lok sabha seats

दिलीप पांडे EXCLUSIVE: कांग्रेस के गठबंधन ठुकराने से भाजपा के खिलाफ और मजबूत हुई 'आप'

Wed, 06 Mar 2019 03:57 PM IST
Prabudhh Jain ललित फुलारा, चुनाव डेस्क, अमर उजाला
ललित फुलारा, चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 06 Mar 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: AAP Leader Dilip pandey congress- BJP- Delhi lok sabha seats
गठबंधन पर बोले दिलीप पांडे - फोटो : Amar Ujala
आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार दिलीप पांडे का कहना है कि कांग्रेस के गठबंधन ठुकराने से भाजपा के खिलाफ लड़ाई कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है। दिल्ली में 'आप', कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के खिलाफ पूरी ताकत और शिद्दत से लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस और भाजपा मिलकर खेलने का जो प्लान बना रहे हैं उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लड़ाई शुरू से ही मुल्क को मजहब, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने वालों के खिलाफ रही है। ऐसे में जब कांग्रेस, भाजपा के पाले में खड़ी हो जाती है तो जो देश को बांटने नहीं देना चाहते ऐसे लोग उनसे अलग खड़े हो जाते हैं। गठबंधन से इंकार के बाद हम जहां खड़े हैं, ये वही जगह है।
विज्ञापन


'कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टी के खिलाफ 'आप' ने हमेशा की है आवाज बुलंद'
दिलीप पांडे ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन करना आम आदमी पार्टी की कोई राजनीतिक मजबूरी नहीं थी। ऐसा नहीं था कि इस गठबंधन के जरिए हम सर्वाइव करने की कोशिश कर रहे थे। आम आदमी पार्टी तो पहले से ही दिल्ली में सत्ता में है। जबकि कांग्रेस ही सत्ता से बाहर है। कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टी के खिलाफ हमने हमेशा से ही अपनी आवाज बुलंद रखी है।
विज्ञापन


'दिल्ली ही नहीं बल्कि यूपी और बिहार में भी भाजपा को फायदा पहुंचा रही है कांग्रेस'
दिलीप पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जनादेश खंडित न हो, इस वजह से कांग्रेस के साथ गठबंधन की पहल की जा रही थी। कांग्रेस ने इस पहल को अस्वीकार करके यह जता दिया है कि उसने जैसे जींद में 22 हजार वोट काटकर भाजपा को जीत दिलवाई,  वही वह दिल्ली में भी करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, दिल्ली में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को फायदा पहुंचा रही है। इन राज्यों में भाजपा के खिलाफ जो विपक्ष एकजुट है, कांग्रेस उस विपक्ष के खिलाफ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019: AAP Leader Dilip pandey congress- BJP- Delhi lok sabha seats
दिलीप पांडे का कहना है कांग्रेस से गठबंधन पर मनाही के बाद पार्टी की आगे की रणनीति जनता के बीच जाने की है।
'जनता के बीच जाकर दिल्ली वालों को समझाएंगे कि उनका भला किसमें है...'
दिलीप पांडे का कहना है कांग्रेस से गठबंधन पर मनाही के बाद पार्टी की आगे की रणनीति जनता के बीच जाने की है। हम जनता के बीच जाकर दिल्लीवालों को समझाएंगे कि उनका भला किसमें है। 

'आप' बन सकती है भाजपा का विकल्प, कांग्रेस नहीं'
दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा का विकल्प इस वक्त सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बन सकती है, कांग्रेस नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य को लेकर जितनी मुश्किलें हमने दिल्ली में देखी हैं उतनी किसी ने नहीं देखीं। आज भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए हमारी आवाज बुलंद है।
 
'भाजपा और कांग्रेस छोड़कर 'आप' में शामिल हुए लोग'
दिलीप पांडे ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि दशकों की सियासत के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली देश की राजधानी का सबसे पिछड़ा इलाका है। दूसरी पार्टियों ने हर बार वोट लिया लेकिन जनता के साथ न्याय नहीं किया। विडंबना यहां तक है कि जब यमुना पार के लोग वहां से बाहर निकलते हैं और कोई पूछता है कहां जा रहे हो तो वो आज भी यही कहते हैं दिल्ली जा रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली का यह इलाका आज भी दिल्ली नहीं बन पाया।

'पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवारी के लिए दो-तीन नामों की चर्चा'
दिलीप पांडे ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली से दो-तीन उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल रही है। पॉलिटकल अफेयर्स कमेटी की सहमति के बाद इनमें से जिसके नाम पर मुहर लगेगी उस यहां से टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed