फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Trinamool Congress on 48-hour dharna, BJP calls it drama

तृणमूल कांग्रेस का 48 घंटे का धरना शुरू, भाजपा ने बताया ड्रामा

Fri, 15 Mar 2019 10:04 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Mar 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Trinamool Congress on 48-hour dharna, BJP calls it drama
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित करने की अपील कर राज्य की छवि धूमिल करने की भाजपा की कथित कोशिश के खिलाफ 48 घंटे का अपना धरना शुक्रवार को शुरू किया। तृणमूल की महिला कार्यकर्ता यहां एस्प्लानेड में धरने पर बैठीं। हालांकि, भाजपा ने इस धरने को ड्रामा करार दिया है।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा की प्रमुख चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा का पश्चिम बंगाल में आधार नहीं है, उसके बाद भी वह केंद्रीय बलों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता सपनों की दुनिया में खोए हुए हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था अच्छी है। उसके बाद भी भाजपा मांग कर रही है कि राज्य को अतिसंवेदनील घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने सवाल किया कि क्या यह पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा, "हम अपने राज्य की छवि धूमिल करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे।" भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाथों में तख्तियां ले हुईं महिला तृणमूल कार्यकर्ताओं ने केंद्र के विरूद्ध नारेबाजी की।

तृणमूल के धरने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) को तय करना है कि वह चुनाव लड़ना चाहती है या फिर धरना जारी रखना चाहती है। उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस को यह ड्रामा बंद करना चाहिए।"

भाजपा ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उसे अति संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग की थी। उसकी यह भी मांग की थी कि राज्य के हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय बल तैनात किये जाएं । 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि भाजपा केंद्रीय बलों की आड़ में छिपाने का प्रयास कर रही है क्योंकि वह राज्य में एक भी सीट नहीं जीत सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed