फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Rahul- Narendra Modi under EC radar for code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग

Tue, 16 Apr 2019 08:00 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Apr 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Rahul- Narendra Modi under EC radar for code of conduct

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव आयोग की रडार पर हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान के बाद अब चुनाव आयोग पीएम मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के उस बयान को लेकर गंभीर है जिसमें उन्होंने पुलवामा और बालाकोट के नाम पर पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की थी।

विज्ञापन


इस मामले में महाराष्ट्र चुनाव आयोग की रिपोर्ट में आचार संहिता के उल्लंघन की बात कही गई है। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है और इस पर चुनाव आयोग जल्द ही फैसला ले सकता है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल मामले में झूठ फैलाने वाली शिकायत को लेकर भी चुनाव आयोग ने सख्ती के संदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग राहुल गांधी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल मामले में 'चौकीदार चोर है' कहकर घेर रहे हैं।
विज्ञापन






इस मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस पर 22 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से इस मामले में 22 अप्रैल या उससे पहले जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed