फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok sabha chunav 2019 PM Narendra Modi on terroist Masood Azhar Ban

मसूद अजहर के प्रतिबंध पर बोले मोदी- ये देश की सफलता है, राष्ट्र को जहां से खतरा होगा घुस के मारेंगे

Wed, 01 May 2019 09:37 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 PM Narendra Modi on terroist Masood Azhar Ban
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को संतोष का विषय बताया है। मोदी ने कहा- 'यह तो शुरुआत है, आगे देखिए क्या होता है। ये जीत देश की सामूहिक शक्ति की जीत है। नामदारों ने मसूद अजहर को लेकर मोदी का मजाक उड़ाया था। उम्मीद करता हूं नामदार आज भी खुशी मनाएंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज कोई भारत की आवाज की उपेक्षा नहीं कर सकता है। यह नया भारत है। नए भारत की ललकार है। ये जीत देश की सामूहिक शक्ति का नतीजा है। ये मोदी नहीं, पूरे देश की सफलता है। भारत की दहाड़ आज पूरी दुनिया में गूंज रही है।' प्रधानमंत्री ने अपनी जयपुर की रैली में कहा पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करना बड़ी जीत है। 

विज्ञापन



'अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे' 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब देश को जहां पर से भी खतरा होगा वहां पर घुसकर के मारेंगे और अगर वे गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे। मोदी ने कहा- आज भारत की बात पूरी दुनिया में सुनी जाती है। भारत की बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। मैं डंके की चोट पर कहना चाहता हूं कि ये तो सिर्फ शुरुआत है, आगे-आगे देखिए क्या होता है? मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में विश्व समुदाय भारत के साथ खड़ा रहा। इसके लिए मैं 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से विश्व समुदाय का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन


बता दें कि आतंकवादी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की कोशिश साल 2009 से ही चल रही थी। लेकिन हर बार चीन इसमें रोड़ा डाल देता था। लेकिन यह पहली बार है जब चीन ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का विरोध नहीं किया। दरअसल, मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए पूरे विश्व का दबाव था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि आज हमने कामयाबी हासिल कर ली। जिन्होंने भारत का साथ दिया उनका आभार। दरअसल, वैश्विक आतंकी घोषित होेते ही मसूद अजहर पर पाकिस्तान को आर्थिक प्रतिबंध लगाने होंगे और दुनिया के किसी भी देश में उसकी एंट्री बैन होगी। इसके अलावा मसूद अजहर से जुड़ी संस्थाओं को दुनिया का कोई भी देश वित्तीय सहायता नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed