फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi Campaign in Bihar, Attacks on Congress and RJD

बिहार में बोले पीएम, महामिलावटी जीत तो सकते नहीं, मुझे गाली देकर निकाल रहे भड़ास

Tue, 14 May 2019 04:18 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 May 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi Campaign in Bihar, Attacks on Congress and RJD
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि महामिलावटी जीत तो सकते नहीं इसलिए गाली देकर ही अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं। ये केंद्र में कमजोर और मजबूर खिचड़ी बनाने के चक्कर में थे। सोच रहे थे कि मजबूर सरकार आई तो इन्हें सरकार को ब्लैकमेल करके जनता के पैसे लूटने का मौका मिल जाएगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गरीब मोदी-मोदी करता है तो महामिलावटियों का पारा 7वें आसमान पर पहुंचा जाता है। कांग्रेस हो या राजद, इनकी सोच में ही खोट है। ये 21वीं सदी के भारत को नहीं समझ सकते। ये बिहार और देश को अंधेरे में ही रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों को, पत्थरबाजों को और उनके समर्थकों को खुला लाइसेंस देना चाहते हैं। ये महामिलावटी देश की अखंडता और सुरक्षा दांव पर लगाने निकले हैं। इन्हें रोकना हम सभी का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपके इस उत्साह और समर्थन का परिणाम है कि छह चरणों के बाद विरोधी दलों की हालत पस्त है, उनके नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसलिए मोदी को गाली देने का कंपिटीशन तेज हो गया है।

'मेरे लिए देश ही मेरा परिवार है'

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका ये सेवक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, पांच साल से देश का प्रधानमंत्री है, लेकिन एक पल के लिए भी न मैं अपने लिए जिया हूं और न ही अपने रिश्तेदारों के लिए। मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं। 130 करोड़ देशवासी, मेरा परिवार है।

मालूम हो कि बिहार की बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को एक बार फिर से उतारा है, जबकि राजद की ओर जगदानंद सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर 19 मई को मतदान होगा।
 

सासाराम में बोले पीएम मोदी, महामिलावट के सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया

बिहार के सासाराम में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है- अब बहुत हुआ।

पीएम ने कहा " महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार।

उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया। महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलईडी की दूधिया रोशनी तक लाए हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।



सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को उतारा है। जबकि भाजपा की ओर से छेदी पासवान चुनावी ताल ठोक रहे हैं। सासाराम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed