फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Mamta Banerjee on PM Narendra Moid

ममता बनर्जी बोलीं-पीएम मोदी को देंगे मिट्टी-कंकड़ वाला लड्डू, टूट जाएंगे दांत

Fri, 26 Apr 2019 04:38 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 26 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Mamta Banerjee on PM Narendra Moid
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा-'मोदी पहले बंगाल नहीं आए। अब चुनाव में उन्हें बंगाल से वोट चाहिए। हम मोदी को बंगाल का रसगुल्ला देंगे। हम मिट्टी से मिठाइयां बनाएंगे और उसमें कंकड़ डालेंगे जैसे लड्डू में काजू और किशमिश इस्तेमाल होता है। इससे दांत टूट जाएंगे।' ममता बनर्जी ने यह बात आससनोल से कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपने गैर-राजनीतिक इंटरव्यू में कहा था कि ममता दीदी उन्हें साल में कुर्ते जरूर भेजती हैं।
विज्ञापन

 


   
इस पर ममता बनर्जी ने कहा था कि वह पीएम मोदी को कुर्ते उपहार के तौर पर भेजती हैं। यह राजनीति से अलग है। ममता ने बिरभूमि जिले में गुरुवार को अपनी चुनावी रैली में कहा था कि मोदी बाबू कहते हैं कि मैं तोहफे के तौर पर उन्हें कुर्ते भेजती हूं, मैं पूछती हूं इसमें क्या गलत है। मैं सिर्फ मोदी को ही तोहफे नहीं भेजती बल्कि कई दूसरे लोगों को भी उपहार भेजती हूं। लेकिन हम इस बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति नहीं है। यह हमारा शिष्टाचार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी का कहना था कि मोदी इस टिप्पणी के जरिए अपनी इमेज मेकओवर कर रहे हैं। अब ममता बनर्जी ने फिर मोदी पर निशाना साधा है और यहां तक कह डाला है कि वह उनको ऐसी मिठाई देगी जिससे उनके दांत टूट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed