फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha chunav 2019: Maharashtra: two security personnel injured in IED blast by naxals Etapalli

महाराष्ट्रः गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी घायल 

Thu, 11 Apr 2019 07:57 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Thu, 11 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019: Maharashtra: two security personnel injured in IED blast by naxals Etapalli
फाइल फोटो - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया है। समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा गुरुवार शाम को एटापल्ली इलाके में किये गये आईईडी विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए नागपुर लाया जा रहा है। हमला उस दौरान हुआ जब सुरक्षाकर्मी मतदान दल के साथ बेस कैंप लौट रहे थे। 
विज्ञापन

 



इससे पहले वागेजरी इलाके में करीब साढ़े दस बजे आईईडी विस्फोट हुआ। जिस जगह विस्फोट हुआ था वह जगह एक मतदान केंद्र के समीप है। विस्फोट के दौरान मतदान केंद्र के सामने मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे। विस्फोट में कोई नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चुनाव में गड़बड़ी करने आए नक्सली को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। रायणपुर विधानसभा क्षेत्र बस्तर लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां पहले चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed