फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 22 April

22 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Mon, 22 Apr 2019 08:07 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 22 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 22 April
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

22 अप्रैलः चुनाव अपडेट
 

-कांग्रेस ने दिल्ली की सात सीटों में से छह पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उम्मीदवार बनाया गया है। वो मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगी। दक्षिण दिल्ली से अभी किसी नाम का एलान नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

  
-
राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान को लेकर खेद जताया है। उन्होंने सर्वोच्च अदालत में दिए हलफनामे में कहा कि चुनावी माहौल की गर्मी में ऐसा बयान दे दिया। उन्हें इसका खेद है। सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना के मामले में राहुल गांधी से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

-
अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन को वैध ठहरा दिया गया है। नामांकन को चुनौती देने वाली याचिका को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया है। नागरिकता के मुद्दे पर उनके पर्चे को चुनौती दी गई थी।
पढ़ें पूरी खबर

-
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी में जूता बांटने पर दिए गए बयान पर करारा पलटवार किया है।
पढ़ें पूरी खबर

-
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को भोपाल में ही अपनी एक रैली में चुनावी स्टंट करना भारी पड़ गया। उन्होंने एक लड़के को मंच पर बुलाकर उससे पूछा कि क्या तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आए। इस पर लड़के ने ऐसा जवाब दिया कि....

पढ़ें पूरी खबर

-पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो (परमाणु बम) पाकिस्तान के पास होंगे वो भी ईद के लिए नहीं रखे होंगे। ये हिसाब बराबर होता है।
पढ़िए महबूबा ने क्यों दिया ऐसा शर्मनाक बयान

-सोमवार को महाराष्ट्र के दिंडोरी जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत में आए दिन देश के अलग-अलग कोने में बम धमाके होते थे और तब खुद को बहुत अनुभवी बताने वाली कांग्रेस और एनसीपी की सरकार सिर्फ शोक सभाएं करती थी और दुनिया में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी।
पढ़ें पूरी खबर

-
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने चुनावी मैदान में उतरने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया है, "मेरे पिछले ट्वीट में दिखाई गई दिलचस्पी के लिए आप सबका आभार लेकिन तेजी से उड़ रही अफवाहों के बीच बता दूं कि मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा।" 
जानिए क्या है ये पूरा चक्कर

-
23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर का मतदान होना है। इस चरण में अमित शाह, जया प्रदा, पप्पू यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरे देश की निगाहें इस बात पर हैं कि कहां कि बाजी किसके हाथ लगती है। आपको बता रहे हैं किस-किस दिग्गज नेता की साख इस चरण में दांव पर है। 
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed