{"_id":"5cbd62d6bdec220c2c2a2fa0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-regrets-chowkidar-chor-hai-comment-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट में जताया खेद
Mon, 22 Apr 2019 07:44 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार चोर है बयान को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में खेद जताया है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल की गर्मी के बीच ऐसा बयान निकल गया। कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राहुल ने कहा, "मेरा इरादा कोर्ट के आदेश को गलत प्रस्तुत करने का नहीं था।" खेद मंजूर है या नहीं, इस पर कोर्ट कल फैसला कर सकता है।
मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
क्या है पूरा मामला
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए पेश हुए दस्तावेजों की सत्यता स्वीकार की थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि चौकीदार ही चोर है। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि राफेल मामले में कोई न कोई भ्रष्टाचार जरूर हुआ है।"
नई दिल्ली से सांसद, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने उन शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया जो राहुल गांधी ने कहा। यानी अदालत ने 'चौकीदार चोर है' वाक्य का इस्तेमाल नहीं किया।