फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Kamal Nath on PM Modi

कमलनाथ का विवादित बयान, बोले- चुनाव खर्च के लिए क्या भाजपा नेताओं की पत्नियां बेच रही हैं गहने?

Sun, 28 Apr 2019 10:00 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 28 Apr 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Kamal Nath on PM Modi
Kamal Nath

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा- मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के लिए वह जो हवाई जहाज की यात्राएं कर रहे हैं इसके लिए पैसा कहां से आया? कमलनाथ यहीं नहीं रुके और पूछा कि क्या चुनावों का खर्च उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की नेताओं की पत्नियां अपने गहने बेच रही हैं।

विज्ञापन

 



कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि उनकी हवाई यात्राओं का खर्च कहां से आ रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हों या फिर देश में चले रहे लोकसभा चुनाव, इस पर जो खर्च हो रहा है, यह पैसा कहां से आ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कमलनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि प्रधानमंत्री बताएं कि 700 करोड़ में तैयार हुए भाजपा के दफ्तर के लिए पैसा कहां से आया। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि विमान की सवारी के लिए होने वाले खर्च का पैसा कहां से आ रहा है। कमलनाथ का कहना था कि प्रधानमंत्री मेरे सवालों का जवाब देने के बाद ही मुझसे सवाल करें। गौरतलब है कि कल मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान होना है। ये सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और छिंदवाड़ा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed