चौथे चरण के चुनाव में करोड़पति और लखपतियों का बोलबाला, खलेगी महिला प्रत्याशियों की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। इस चुनाव में भरपूर करोड़पति हैं और लखपति भी हैं। सिर्फ महिला उम्मीदवारों की कमी खलेगी। वजह, इस चुनाव में मात्र 12.34 फीसदी महिलाएं हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में छह-छह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं तो बाकी राज्यों में इनकी संख्या कहीं एक-दो है तो कहीं पांच है।
नेता एप का सर्वे बताता है कि चौथे चरण के चुनाव में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कुल 30 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में छह-छह महिलाएं, बिहार में एक, झारखंड में एक, जम्मू-कश्मीर में एक, मध्यप्रदेश में दो, उड़ीसा में पांच और राजस्थान में दो महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लडने वाली महिलाओं का प्रतिशत 13.79 है, जबकि भाजपा के चिन्ह पर 7.8 प्रतिशत महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
चौथे चरण में 31.64 फीसदी प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने शपथ पत्र में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले होने की बात कही है। 71.36 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या इससे उपर है। 24.3 प्रतिशत प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं या इससे कम हैं। करोड़पति उम्मीदवार 49.3 प्रतिशत, जबकि लखपति प्रत्याशी 46.72 फीसदी हैं। कांग्रेस पार्टी के छिंदवाड़ा सीट से उम्मीदवार नकुल नाथ चौथे चरण के चुनाव में सर्वाधिक अमीर व्यक्ति बताए गए हैं।
इन राज्यों में होगा चौथे चरण का
| राज्य | उम्मीदवार | पोलिंग बूथ |
| बिहार | 66 | 8834 |
| जम्मू कश्मीर | 18 | 433 |
| झारखंड | 59 | 3013 |
| मध्यप्रदेश | 108 | 13491 |
| महाराष्ट | 323 | 33314 |
| उड़ीसा | 52 | 10792 |
|
राजस्थान |
115 | 28182 |
| उत्तरप्रदेश | 154 | 27513 |
| पश्चिम बंगाल | 68 | 15277 |
ये हैं प्रमुख लोकसभा क्षेत्र
उत्तरप्रदेश में शाहजहांपुर, खेड़ी, हमीरपुर, जालौन, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर और झांसी सीट पर मतदान होगा। झारखंड में चतरा, लोहारदगा और पलामू सीट पर वोट डाले जाएंगे। बिहार में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग कराई जाएगी।
महाराष्ट्र में नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर और शिर्डी में वोट पड़ेंगे। उड़ीसा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा व जगतसिंहपुर में मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम सीट पर वोटिंग होगी।