फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Fourth phase election concluded in 9 states, West Bengal on top

9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान: जानें किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

Tue, 30 Apr 2019 09:20 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 30 Apr 2019 09:20 AM IST
सार

  • लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत 9 राज्यों में मतदान
  • चुनाव के चौथे चरण में कुल 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ 
  • उप्र, प. बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, राज्स्थान, ओडिशा में वोटिंग
  • जम्मू-कश्मीर, झारखंड, और मध्य प्रदेश में भी मतदान हुआ 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Fourth phase election concluded in 9 states, West Bengal on top
चौथे चरण का मतदान प्रतिशत - फोटो : Amar Ujala Graphic

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत सोमवार को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत  9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक करीब 64 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। इस दौरान मुंबई की लोकसभा सीटों पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही। देश भर की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, पूनम महाजन, उर्मिला मातोंडकर समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई।

विज्ञापन

बंगाल में हिंसा, कई जगह ईवीएम खराब

एक तरफ पश्चिम बंगाल में कई मतदान केन्द्रों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ हुई। वहीं, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए जिससे मतदान में देरी हुई। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश व ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर आज मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कुलगाम जिले में भी मतदान हुआ।

विज्ञापन

 


बिहार-झारखंड में ईवीएम में गड़बड़ी 

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक बिहार में 58.90 फीसदी मतदान हुआ। झारखंड में देश के चौथे और राज्य के पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों चतरा, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति) और पलामू (अनुसूचित जाति) के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित तीनों क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। वहां मतदान शाम चार बजे तक चला।शाम 6 बजे तक यहां 63 फीसदी मतदान हुआ

 

 

पश्चिम बंगाल- तृणमूल कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर शाम 6 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में कई मतदान केंद्रों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुई। आज बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,34,56,491 मतदाता पंजीकृत हैं।
 




वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि बीरभूम जिले के नानूर, रामपुरहाट, नलहाटी और सिउरी में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि आसनसोल के बाराबनी में मतदान केंद्र के भीतर मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो और चुनाव अधिकारियों के बीच कहासुनी के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि इस झड़प में भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के वाहन को नुकसान पहुंचाया गया।  चुनाव अधिकारी ने बताया कि पहले दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, उसके बाद हिंसक घटनाओं की सूचना मिलने लगी। हमने सभी जगहों से रिपोर्ट मंगवाई है। हमारे अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य की इन आठों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चौतरफा मुकाबला है।
 



इसी बीच आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन ने कहा, मैंने अभी तक अपने वरिष्ठों से मुलाकात नहीं की है, जब हम मिलेंगे तो पता चलेगा की कहां हिंसा हुई है। थोड़ा तो होगा ही, हर जगह होता है, पहले के मुकाबले कम हिंसा हुई है।  

 

ओडिशा- मतदान का अंतिम चरण

ओडिशा की छह संसदीय और 41 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इन सीटों पर करीब 95.06 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। ओडिशा में चुनाव का यह चौथा और अंतिम चरण है। शाम 6 बजे तक यहां 58 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि पत्कुरा विधानसभा सीट के लिए मतदान 19 मई को कराया जाना है। यहां से बीजद प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टल गए हैं। 
 


महाराष्ट्र- सितारे उतरे मतदान करने

महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक यहां 58 फीसदी मतदान हुआ ।चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खामियां भी आयीं। भाजपा सांसद पूनम महाजन, कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर, उद्योगपति अनिल अंबानी, अभिनेत्री रेखा और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुबह-सुबह वोट डाला। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, उत्तर-मुंबई सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज कोटक और मुंबई-सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड़ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 




राज्य की जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक (उत्तर महाराष्ट्र), मुंबई क्षेत्र की पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें, पुणे जिले के मावल और शिरूर व अहमदनगर जिले की शिर्डी सीटें शामिल हैं।
 


अमिताभ बच्चन भी परिवार सहित वोट डालने पहुंचे।
 


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परिवार सहित वोट डालने पहुंचे।
 

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को तीन बजे तक छह सीटों पर 49.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। साथ ही, प्रदेश की छिन्दवाड़ा विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 53.33 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। इस सीट पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू से है।

सीएम कमलनाथ ने शिकारपुर में वोट डाला
 



 

उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को दोपहर एक बजे तक 34 . 40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 13 सीटों के लिए मतदान हुआ। कार्यालय ने बताया कि दोपहर एक बजे तक औसतन 34.40 फीसदी मतदान हुआ। कार्यालय के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 39.06 फीसदी मतदान खीरी में हुआ। सबसे कम 32.34 प्रतिशत मतदान कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में हुआ। 
 

जम्मू-कश्मीर- अनंतनाग

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां 3.45 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहा है, जिसमें यह दूसरे चरण का मतदान है। इस सीट से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिले में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। यहां 9.79 फीसदी मतदान हुआ। 
 




कुलगाम जिले में चार विधानसभा क्षेत्र कुलगाम, देवसर, नूराबाद और होम शालीबुघ हैं, जिनमें 3,45,489 मतदाता हैं। इनमें 1,79,607 पुरुष, 1,64,604 महिलाएं, 1265 सर्विस मतदाता और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुलगाम जिले के विभिन्न हिस्सों से मतदान केंद्रों के पास पथराव की छिटपुट घटनाओं की खबर मिली है लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना में किसी के भी हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।
 


11 अप्रैल और 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। धनबल के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए हैं।

राजस्थान में शाम 6 बजे तक यहां 65 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के बूथ नंबर 33 पर वोट डाला। 
 

 

कुल वोटिंग

मध्य प्रदेश - 65.77 फीसदी
बिहार - 58.90 फीसदी
महाराष्ट्र - 58.23 फीसदी
प. बंगाल - 76.44 फीसदी
राजस्थान - 64.50 फीसदी
झारखंड - 63.39 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 57.58 फीसदी
जम्मू कश्मीर - 9.79 फीसदी
ओडिशा - 68 फीसदी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed