फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 congress questions Mystery Box Brought Out of PM Modi’s Chopper, Demands Probe

कांग्रेस का पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से उतारे गए 'काले बक्से' पर सवाल, चुनाव आयोग से जांच की मांग

Sun, 14 Apr 2019 02:33 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 14 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 congress questions Mystery Box Brought Out of PM Modi’s Chopper, Demands Probe

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से उतारे गए 'काले बक्से' पर सवाल उठाया है। शनिवार को पीएम मोदी की कर्नाटक में रैली थी और इसी दौरान उनके हेलिकॉप्टर से काले रंग का बक्सा उतारा गया था। रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस काले बक्से को लेकर कई सवाल उठाए और जांच की मांग की है।

विज्ञापन


काले बक्से को लेकर कांग्रेस ने की ये मांग, आनंद शर्मा बोले- होनी चाहिए  जांच
आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की चित्रदुर्ग की रैली में अनोखा दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर में थे। वायुसेना का हेलिकॉप्टर था। प्रधानमंत्री के साथ हेलिकॉप्टर में वायुसेना एवं एसपीजी के अधिकारी होते हैं। चित्रदुर्ग में पीएम के हेलिकॉप्टर से एक काले रंग का प्राइवेट बक्सा उतारा गया और एक प्राइवेट गाड़ी में रखवाया गया जो एकदम से वहां से चली गई।  आनंद शर्मा ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले की फौरन जांच हो। कांग्रेस ने कहा कि हम जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं हमारी जांच होती है क्या देश के प्रधानमंत्री की नहीं होनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए कि उस बक्से के अंदर क्या था। इसका खुलासा होना चाहिए कि उसके अंदर क्या था और वह बक्सा कहां गया? आनंद शर्मा ने कहा कि देश की जनता को यह जानने का आधिकार है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाया पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप
कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने पीएम पर खोखले वादे करना का आरोप लगाया। आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी ने साल 2014 में लोगों को गुमराह किया तभी उनके पक्ष में लहर बनी। आनंद शर्मा ने पीएम मोदी से पांच साल का लेखा-जोखा भी मांगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इस देश के भीतर दलित और शोषित वर्ग के साथ कितना न्याय हुआ है। पीएम मोदी इस बात का जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती पर बहस क्यों नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed