{"_id":"5cc5c0ddbdec220783606f54","slug":"lok-sabha-chunav-2019-bye-election-in-goa-bjp-announced-former-mla-name-as-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में उपचुनाव के लिए भाजपा के पूर्व विधायक को टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में उपचुनाव के लिए भाजपा के पूर्व विधायक को टिकट
Sun, 28 Apr 2019 09:08 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर
भारतीय जनता पार्टी ने पणजी में 19 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुंकोलिएंकर को उम्मीदवार बनाया है । इस सीट से गोवा के पूर्व मख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री थे जिनका 17 मार्च को निधन हो गया था । उनके निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी जिस पर उप चुनाव कराया जा रहा है ।इस बात की अटकलें लगायी जा रही थी कि पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल को टिकट दिया जाएगा । भाजपा की बेवसाइट पर सिद्धार्थ को टिकट दिये जाने संबंधी बयान ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार दोपहर बाद उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया ।
विज्ञापन
गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से सिद्धार्थ ही विजयी हुए थे । बाद में उन्होंने पर्रिकर के लिए यह सीट छोड़ दी थी। पर्रिकर उस समय रक्षा मंत्री थे और उन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन