{"_id":"6091914947050b4cdb6399d0","slug":"logical-questions-retired-major-general-bakshi-asked-why-did-corona-mutation-happen-in-anti-china-countries-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियादी सवाल: रिटायर्ड मेजर जनरल बख्शी ने पूछा-कोरोना का म्यूटेशन चीन विरोधी देशों में ही क्यों हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुनियादी सवाल: रिटायर्ड मेजर जनरल बख्शी ने पूछा-कोरोना का म्यूटेशन चीन विरोधी देशों में ही क्यों हुआ
Wed, 05 May 2021 05:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 05 May 2021 05:33 AM IST
सार
रिटायर्ड मेजर जनरल बख्शी ने महामारी व चीन को लेकर अहम सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर व वायरस के बार-बार रूप बदलने यानी म्यूटेट होने के बीच रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कुछ तार्किक सवाल किए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर पूछा कि कोरोना वायरस चीन के वुहान से निकला। वहां इसका कोई म्यूटेशन क्यों नहीं हुआ? इसका म्यूटेशन भारत में ही क्यों हुआ? पड़ोसी देशों में क्यों नहीं?
विज्ञापन
रक्षा विशेषज्ञ बख्शी ने यह भी सवाल किया कि कोरोना ने पाकिस्तान या बांग्लादेश में रूप क्यों नहीं बदला? ब्रिटेन व यूरोप में इसका म्यूटेशन हुआ, जो कि चीन विरोधी देश हैं। बता दें, कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर उससे जुड़े तमाम मसलों में चीन घेरे में है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ समेत किसी संस्था ने उसे सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
Some very logical questions. Wuhan virus originated in China. How come there has been no mutation there? How come mutation has happened in India only & not Pakistan Bangladesh or any other South Asian country? it has happened in UK and Europe- counties inimical to China.
— Maj Gen (Dr)GD Bakshi SM,VSM(retd) (@GeneralBakshi) May 4, 2021
विज्ञापन