लॉकडाउन की वजह से थमी भारतीय एयरलाइन कंपनियों की ट्विटर पर दिलचस्प बातों वाली उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से इस समय दुनियाभर में लॉकडाउन है। स्कूल, कॉलेज, मॉल्स, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट आदि सब बंद हैं। यातायात सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। ट्रेन और हवाई सेवाएं भी बंद पड़ी हैं। ऐसे समय पर शुक्रवार को एयरलाइंस कंपनियों और दिल्ली हवाई अड्डे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई बातचीत सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही है।
लॉकडाउन के बीच भारत में उड़ान भरने वाली एयरलाइंस कंपनियों ने ट्विटर पर बात करना शुरू किया। इंडिगो ने बातचीत की शुरुआत करते हुए लिखा, 'एयर विस्तारा, हमने सुना है कि इन दिनों ऊंची उड़ान नहीं भर रहे हो?' इसके अलावा कंपनी ने अपने ट्वीट में 'पार्किंग में रहो और सुरक्षित रहो' हैशटैग का इस्तेमाल किया।
जिसके जवाब में एयर विस्तारा ने लिखा, 'नहीं इंडिगो। इन दिनों जमीन पर रहना ही ठीक है। उड़ना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। क्या कहते हो गो एयर?' फिर गो एयर ने जवाब देते हुए लिखा, 'बिलकुल सही कहा एयर विस्तारा। घर में रहना ही सुरक्षित है। जब तक सभी लोग हवाई यात्राएं शुरू नहीं करते तब तक हम लोग इंतजार कर सकते हैं क्योंकि अभी लोग नहीं उड़ सकते। सही कहा न एयर एशिया?'
इसका जवाब देते हुए एयर एशिया ने लिखा, 'बिलकुल गो एयर। फिलहाल घर पर रहना सही और मस्त चीज है। सही कहा न स्पाइसजेट?' जिसका जवाब देते हुए स्पाइसजेट ने लिखा, 'एयर एशिया ये जानकर अच्छा लगा कि हमारी सोच, हमारे रंगों की तरह मिलती हैं। परिंदो को उड़े हुए काफी समय बीत गया है। मगर एक बेहतर कल के लिए हम ऐसा करके खुश हैं। है न दिल्ली हवाई अड्डा?'
जिसका जवाब देते हुए दिल्ली हवाई अड्डे ने लिखा, 'आप सभी एयरलाइंस से सहमत हूं। जल्द ही भारत का आसमान आप सभी के रंगों से भर जाएगा। फिलहाल हमें मुस्कुराने की एक वजह देने के लिए शुक्रिया। आसमान से लेकर जमीन तक। पार्किंग में रहो, सुरक्षित रहो।' आखिर में इंडिगो ने जवाब देते हुए कहा, 'आपके साथ से हम मजबूत हैं।'
@AirAsiaIndian, good to know our thoughts match, like our colours! Been a while since this bird flew out of her cage. But we’re happy creating a safer tomorrow, today! Right @DelhiAirport?#StayingParkedStayingSafe
— SpiceJet (@flyspicejet) April 10, 2020