{"_id":"60d71bf540def6009e292842","slug":"ljp-chirag-paswan-attacks-on-uncle-pasupati-paras-says-what-was-the-need-to-break-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा की लड़ाई: चिराग का चाचा पारस पर तंज, बोले- पार्टी तोड़ने की क्या जरूरत थी, एक बार तो मुझसे बात कर लेते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोजपा की लड़ाई: चिराग का चाचा पारस पर तंज, बोले- पार्टी तोड़ने की क्या जरूरत थी, एक बार तो मुझसे बात कर लेते
Sat, 26 Jun 2021 06:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:13 PM IST
सार
लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने चाचा पर धोखा देने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि पापा के रहते समय ही पार्टी तोड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन उस वक्त चाचा ने चुप्पी साध ली और अब उन्होंने पार्टी तोड़कर विश्वासघात किया।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी सांसद और विधायक से नहीं चलती, बल्कि संविधान और संगठन से चलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी से पांच सांसद और विधायक गए हैं। बगावती चाचा पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर पार्टी तोड़ने की अभी क्या जरूरत थी। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि वह अब अकेले हैं, उन्हें परिवार के किसी भी सदस्य पर भरोसा नहीं है।
चिराग ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि पापा के रहते समय ही पार्टी तोड़ने की चर्चा हुई थी, उस वक्त चाचा पशुपति पारस पर साजिश रचने का आरोप लगा था। पापा ने जब उन्हें बुलाकर बात की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद और निराधार है, लेकिन पापा के जाने के बाद चाचा ने साजिश रचने की शुरुआत कर दी और 9 महीने के भीतर ही पार्टी में फूट पड़ गई। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद और विधायक के साथ नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं से चलती है। आज 90 प्रतिशत कार्यकर्ता लोजपा के साथ हैं।
चिराग ने गठबंधन में शामिल होने के दिए संकेत
राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने पर जब पूछा गया तो चिराग पासवान ने कहा कि लालू यादव और उनके पिता का संबंध काफी पुराना है। तेजस्वी यादव बिहार के उभरते नेता हैं, जनता का उन पर भरोसा है। तेजस्वी यादव को मैं बचपन से जानता हूं। तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं। चिराग पासवान ने ये भी संकेत दिया है कि ज़रूरत पड़ी तो वह राजद के साथ गठबंधन में जाने से गुरेज नहीं करेंगे।