फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE Samajwadi Party crisis is power struggle 

चुनाव आयोग के दफ्तर से लौटे मुलायम, अखिलेश खेमा करेगा कल मुलाकात

Mon, 02 Jan 2017 09:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
LIVE Samajwadi Party crisis is power struggle 
Shivpal
समाजवादी पार्टी के भीतर मचा घमासान और बड़ा रूप ले सकता है। अखिलेश यादव और मुलायम खेमे के बीच मची जंग अब सपा के चुनाव चिन्ह पर कब्जा करने तक आ पहुंची है। चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ पार्टी के नाम को लेकर भी दोनों धड़ा आमने सामने है।
विज्ञापन


पार्टी और चुनाव निशान पर दावा ठोकने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने चुनाव आयोग को कहा है कि साइकिल का निशान समाजवादी पार्टी का है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से बुलाए गए सम्मेलन में लिए गए सभी फैसले असंवैधानिक हैं। उन्होंने अयोग को कहा है कि वह ही सपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष हैं। दूसरी तरफ अखिलेश धड़ा भी समाजवादी पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर दावा ठोकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को इस  धड़े को चुनाव आयोग से सुबह 11:30 बजे वक्त मिला है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी समेत तीनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे। मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव, राज्यसभा सांसद अमर सिंह और पूर्व सांसद जया प्रदा भी मौजूद थी। आयोग से मुलाकात से पहले दोनों धड़ों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है। मुलायम सिंह ने कहा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को बड़ी मेहनत से खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल का निशान समाजवादी पार्टी का है। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेगे। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि वह मरते दम तक पार्टी में रहेंगे और वे नेताजी के साथ है।

उधर रामगोपाल यादव ने भी मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं है। उन्हें पार्टी के संविधान की पूरी जानकारी है। सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मिलने का कोई समय नहीं लिया है। जिनको आपत्ति है। वे चुनाव आयोग से मिलने जाये। मगर देर शाम तक उनकी ओर से भी मिलने का समय मांगा गया है। आयोग ने सुबह 11:30 बजे का समय दिया है। 

मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। साथ में अमर सिंह, शिवपाल सिंह यादव और जया प्रदा भी मौजूद थे।



मुलायम सिंह यादव दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। साथ में अमर सिंह, शिवपाल सिंह यादव और जया प्रदा भी मौजूद।


मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, शिवपाल सिंह यादव और जया प्रदा दिल्ली स्थित घर से निकले, चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात। चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम पर निर्वाचन आयोग से करेंगे बात।


रामगोपाल यादव को निर्वाचन आयोग ने कल सुबह 11.30 बजे मिलने का समय दिया। रामगोपाल ने निर्वाचन आयोग से मिलने का वक्त मांगा था।



 जयाप्रदा मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंची हैं।

- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी का कहना है कि सपा में जिस तरह की लड़ाई जारी है, उससे पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल फ्रीज हो सकता है।

- चुनाव आयोग ने मुलायम गुट को म‌िलने का वक्त दे द‌िया है। दोपहर बाद वह आयोग के सामने अपनी बात रखेंगे।

- अमर सिंह नई दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed