फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day

2022 तक अंतरिक्ष में पहुंचेंगी बेटियां, मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाकर रहूंगा : मोदी

Wed, 15 Aug 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
72 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 5वां और इस सरकार का आखिरी भाषण दिया। अपने 82 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने एक बार फिर कहा कि हम सबका साथ और सबका विकास के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुसलमाों, दलितों और गरीबों पर भी अपनी बात रखी। जानिए पीएम मोदी ने किस पर क्या कहा।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
PM Modi
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय होता है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिये हम प्रयासरत हैं लेकिन कुछ लोग इसे खत्म नहीं करने देना चाहते। मैं मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें न्याय दिलाने के लिये पूरा प्रयास करेंगे। राक्षसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने की आवश्यकता है, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिये किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 तक अंतरिक्ष में बेटा-बेटी

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
PM modi
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। और जो देश हमसे आगे हैं मैं अपने देश को उनसे आगे ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश का कोई भी बेटी-बेटा अंतरिक्ष पर पहुंच सकता है। साल 2022 से पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है, यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
उन्होंने कहा कि हमारा यह भी लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आय डबल कर दी जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बिजली पहुंची हैं, किसान ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। आज किसान गर्व महसूस कर रहा है। आज देश में रिकॉर्ड मोबाइल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज बड़े आदर और नम्रता के साथ कहना चाहूंगा कि वर्ष 2014 में सवा सौ करोड़ देशवासी केवल सरकार बना कर रुके नहीं थे, वो देश बनाने के लिए जुटे भी थे, जुटे भी हैं और जुटे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का सूर्योदय नई चेतना दे रहा है। देश आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

पाकिस्तान हल

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
जम्मू-कश्मीर के लिए अटल जी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

विपक्ष पर वार

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
पिछले चार साल में बहुत काम हुए हैं। वर्ष 2013 की रफ्तार से चलते तो गांवों तक बिजली पहुंचाने में एक-दो दशक और लग जाते, उसी रफ्तार से काम करते तो गरीबों को एलपीजी चूल्हा उपलब्ध कराने में 100 साल भी कम पड़ जाते। हमने भाई-भतीजा वाद को खत्म किया, यह तकनीकी के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के कारण संभव हुआ। छह करोड़ फर्जी लोगों के नाम पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा था, इसे रोका गया। इससे देश को 90,000 करोड़ रुपये की बचत हुई।
 
अर्थ व्यवस्था

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम चाहते हैं कि दुनिया में भारत की न केवल अपनी साख हो बल्कि उसकी धमक भी हो 

देश हित

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
नयी ऊर्जा और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ देश नयी ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। संसद का मानसून सत्र पूरी तरह से सामाजिक न्याय को समर्पित था, जहां दलित, शोषित, पीड़ित वंचित वर्ग के हितों पर संवेदनशीलता का परिचय दिया गया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पारित हुआ। भारी वर्षा के कारण जिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा, उनके साथ पूरा देश खडा़ है। 

गरीबी पर क्या बोले पीएम मोदी

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
गरीबों को न्याय मिले, जन जन को आगे बढ़ने का मौका मिले, मध्यम वर्ग को आगे बढ़ने में कोई समस्या न आये, यह हमारा प्रयास है। वर्ष 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, बल्कि वे देश बनाने में जुटे हैं।

कश्मीर मुद्दे पर बोले पीएम

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि हम गोली और गाली के रास्ते पर नहीं पर गले लगाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। आने वाले कुछ ही महीनों में कश्मीर में गांव के लोगों को अपना हक जताने का अवसर मिलेगा और पंचायत चुनाव होंगे।

करदाताओं का योगदान

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। पहले 25 का गेहूं 2 रुपये में, 30 का चावल 3 रुपये में दिया जाता था। लेकिन गरीबों को मिलने वाला यह हक पहले छीन लिया जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ईमानदारी से टैक्स चुकाने वाले करदाताओं ने विकास में अहम योगदान दिया। जब एक कर दाता टैक्स जमा करता है तो तीन परिवार खाना खाते हैं। जीएसटी आने के बाद 70 लाख करदाताओं का आंकड़ा एक करोड़ पर पहुंच गया। सभी सरकारी योजनाओं का श्रेय इन्हीं करदाताओं को जाता है।

10 करोड़ परिवारों को लाभ

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
pm modi
पीएम मोदी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दो वर्ष में पांच करोड़ गरीब गरीबी की रेखा से बाहर आए। हमने अपने चार सालों में देश के गरीबों को सशक्त बनाने पर बल दिया है। प्रधानमंत्री जन आरोगय अभियान के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को बेहतर इलाज मिलेगा। हमारी सरकार की योजना है कि हर परिवार को हर साल पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाए।  

विपक्ष पर हमला

LIVE: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort, to address the nation on independence day
विपक्ष पर हमला
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले भी वही सबकुछ था जो अब है। जमीन वही है आसमान वही है लेकिन अब देश बदल रहा है। पहले फाइलें लटकती थीं, लेकिन हमने फैसला लिया कि किसानों को एमएसपी का लाभ मिलना चाहिए। अब लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed