फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lets resolve to make India developed and Aatmanirbhar by 2047 says President Murmu

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- भारत को 2047 तक विकसित आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें देशवासी

Mon, 26 Sep 2022 04:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 04:01 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का समय है। हमें संकल्प लेना है कि 2047 में जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा, भारत विकसित और आत्मनिर्भर होगा।  

विज्ञापन
Lets resolve to make India developed and Aatmanirbhar by 2047 says President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : Twitter/President Of India

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों से भारत को 2047 तक पूरी तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने आध्यात्मिकता, साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के योगदान को याद किया और कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, यह उत्सव हमारे उन महान स्वाधीनता सेनानियों को सम्मान दिए बिना और उन्हें याद किए बिना अधूरा होगा जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं उन्हें नमन करती हूं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का समय है। हमें संकल्प लेना है कि 2047 में जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा, भारत विकसित और आत्मनिर्भर होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed