WB Poll Violence: टीएमसी और राज्यपाल के बीच खींचतान जारी, सांसद सौगत राय ने कहा- कानून-व्यवस्था उनका काम नहीं
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र में शंभू दास नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के पास जूट के खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पंचायत चुनाव के दौरान हुई चुनावी हिंसा को लेकर राज्यपाल और सत्तारूढ़ पार्टी के बीच खींचतान जारी है। इसी बीच टीएमसी सांसद सौगत राय ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि उनकी पार्टी के तीन लोग मारे गए हैं... कानून और व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है, यह राज्यपाल का काम नहीं है। चुनावी हिंसा को देखना राज्य चुनाव आयुक्त का काम है। चुनावों की घोषणा के बाद राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती है।
सांसद सौगत राय के बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ कह रही हैं और सौगत राय कुछ और। राज्य चुनाव आयोग सरकारी रिपोर्ट के आधार पर कह रहा है कि किसी की मौत नहीं हुई और कोई राजनीतिक झड़प नहीं हुई। राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग दोनों चुप बैठे हैं और हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। हम राज्यपाल को धन्यवाद देते हैं जो बंगाल के लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | CM is saying one thing and Saugata Roy is saying something else. On the basis of govt report, State Election Commission is saying no one died and no political clash happened. Both State govt & State Election Commission are sitting silent & are not doing anything to stop… https://t.co/u0aQYS6SrG pic.twitter.com/KAjJweWbKb
— ANI (@ANI) June 18, 2023
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि न सिर्फ भाजपा नेताओं पर हमले हो रहे हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की आवाज भी नहीं सुनी जा रही है। वहां कोर्ट के आदेश का सम्मान नहीं किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति पैदा की जा रही है और वे देश और दुनिया को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं।
कूच बिहार में मिला एक व्यक्तिक का शव
वहीं, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र में शंभू दास नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के पास जूट के खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
West Bengal | Body of a person namely Shambhu Das found in a jute field near his house in Sahebganj PS limits of Cooch Behar. The body sustained stabbing marks. Police are investigating the matter. Further probe is underway: Sumit Kumar SP, Cooch Behar pic.twitter.com/GsjPVTDf3j
— ANI (@ANI) June 18, 2023
केंद्रीय बलों की तैनाती के हाईकोर्ट के आदेश का विरोध
बता दें कि कोलकाता हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के दौरान कुछ जिलों में केंद्रीय बलों की नियुक्ति का आदेश दिया था। वहीं, बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव से संबंधित मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के कमिश्नर राजीव सिन्हा को शनिवार को राजभवन तलब किया था। लेकिन पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती और नामांकन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि राज्य निर्वाचन आयोग को राज्य पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्सेस का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि इसका अंतिम फैसला राज्य निर्वाचन आयोग करेगा और राज्य सरकार से परामर्श के बाद ही वह इस संबंध में फैसला ले सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग सभी संवेदनशील जिलों के लिए केंद्रीय बलों की मांग करेगा और इसका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।