फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सबसे धनी व्यक्ति थे हैदराबाद के आखिरी निजाम, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड से भी बड़ी थी उनकी रियासत

Tue, 04 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
last nizam of hyderabad osman ali khan was the richest man of india
हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान
भारत में धनकुबेरों का नाम लेते ही टाटा, बिड़ला और अंबानी के नाम याद आते हैं। यहां तक कि धनवान कहने के लिए आम बोलचाल में लोग बाग 'टाटा-बिड़ला' तक कह देते हैं। लेकिन हकीकत में तथ्य कुछ और है। भारत में भारत में अब तक के सबसे धनवान शख्स हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान हैं। टाइम और फॉर्च्यून जैसी मैगजीन्स ने उस्मान को यह खिताब दिया है। 
last nizam of hyderabad osman ali khan was the richest man of india
हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान
स्कॉटलैंड और इंग्लैंड को मिला दें उससे भी बड़ी उनकी रियासत थी। भारत की इस सबसे बड़ी रियासत के शासक और आखिरी निजाम जीते जी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। 
last nizam of hyderabad osman ali khan was the richest man of india
house of nizam of hyderabad
निजाम की रईसी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है महल के सिर्फ झूमर से झूल झाड़ने के लिए 38 नौकर काम करते थे। निजाम के अपने पैलेस में करीब 6000 लोग काम किया करते थे। जबकि मौजूदा दौर में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महज 1500 लोगों का ही स्टाफ काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
last nizam of hyderabad osman ali khan was the richest man of india
बताते हैं कि निजाम 20 करोड़ डॉलर (1340 करोड़ रुपए) की कीमत वाले डायमंड का इस्तेमाल पेपरवेट के तौर पर किया करता थे। उस्मान 25 साल की उम्र में निजाम बने थे। 1886 में पैदा हुए खान का 80 साल की उम्र में 1967 में निधन हुआ था। 
विज्ञापन
last nizam of hyderabad osman ali khan was the richest man of india
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1940 के दशक में उस्मान अली खान की कुल संपत्ति करीब 2 अरब डॉलर थी। उस वक्त अमेरिका की इकोनॉमी का करीब 2 फीसदी थी। आजादी के भारत का कुल राजस्व महज एक अरब डॉलर था, जबकि निजाम के पास 2 अरब डॉलर की संपत्ति थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed