फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने भारतीय एथलीट्स के बारे में कही बड़ी बात, क्रिकेटरों को भी अपनी बात में समेटा

Tue, 04 Sep 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir feels athletes taking part in asian games bigger achiever than cricket
गौतम गंभीर - फोटो : Hindustan Times

टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स क्रिकेटर्स से बड़े प्राप्तकर्ता हैं। गंभीर का मानना है कि भारत में क्रिकेट धर्म की तरह माना जाता है, लेकिन एथलीट्स ने कभी इसकी फिक्र नहीं की और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दुनिया में देश का नाम रोशन किया।

gautam gambhir feels athletes taking part in asian games bigger achiever than cricket
asian games 2018

भारत ने इस बार एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने कुल 69 मेडल जीते, जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारतीय दल इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में संपन्न एशियाई खेलों की मेडल तालिका में आठवें स्थान पर रहा। गंभीर ने ध्यान दिलाया कि एथलीट्स ने किस तरह मुश्किलों से उबरकर कड़ी मेहनत की जबकि परिस्थितियां उनके खिलाफ थीं। गंभीर ने ऐसे एथलीट्स को सलाम किया है।

gautam gambhir feels athletes taking part in asian games bigger achiever than cricket
swapna barman

गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह शानदार है। स्वप्ना बर्मन की कहानी देखिए। यह हीरोज बनाता है। मेरा हमेशा से मानना है कि क्रिकेटर्स को आगे इसलिए रखा जाता है क्योंकि वह देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। मगर अन्य खेलों में भी कई महान और असली हीरोज हैं। हमारे एथलीट्स को देखिए, उन्होंने क्या किया है। इतने सालों में बैडमिंटन और शूटर्स कमाल किया है। वह कड़ी मेहनत करने से कभी नहीं चूके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir feels athletes taking part in asian games bigger achiever than cricket
गौतम गंभीर

गंभीर ने आगे कहा, 'क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेल में भी हीरोज हैं। यह असली हीरो हैं। मैं इनका सम्मान करता हूं।' वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ विराट सेना पांच मैचों की सीरीज 1-3 से गंवा चुकी है। सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 सितंबर से शुरू होगा, जो महज औपचारिकता भर बचा है।

विज्ञापन
gautam gambhir feels athletes taking part in asian games bigger achiever than cricket
gautam gambhir

साल 2007 वर्ल्ड टी-20 और वन-डे वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत में अहम किरदार निभाने वाले गंभीर ने रक्षाबंधन के पर्व में ट्रांसजेडर्स से राखी बंधवाई और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर एक भावुक संदेश दिया। गंभीर ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा, 'यह पुरुष और महिला के बारे में नहीं है। यह सिर्फ इंसानों के बारे में है। गर्व के साथ ट्रांसजेंडर अभीना अहेर और सिमर शेख और हाथ में उनकी राखी का प्यार। मैंने उन्हें स्वीकार किया है जैसे वे हैं। क्या आप करेंगे?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed