{"_id":"5f08188c0aeffc4bdd7e90fc","slug":"landslides-landslides-in-nepal-nepal-44-people-missing-myagdi-jajarkot-sindhupalchok","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं, 22 लोगों की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेपाल में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं, 22 लोगों की गई जान
Fri, 10 Jul 2020 09:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद हुए कई भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार भूस्खलन से तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कास्की जिले में सात लोगों की भूस्खलन के कारण जान चली गई। यहां पांच लोग पोखरा शहर में सारंगकोट इलाके में भूस्खलन से एक घर जमींदोज हो जाने से मारे गए। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले के आठबिसकोट में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
म्याग्दी जिले में भूस्खलन में तीन लोगों की जान चली गई। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, जाजरकोट जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हो गए 12 लोगों में से सात लोगों के शव मिल गए हैं जिनमें 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है।
म्याग्दी जिले में भी सात लोग लापता हैं। उनका घर भी भूस्खलन में बह गया था। इस बीच जोगीमारा क्षेत्र में हुए एक भूस्खलन से पश्चिमी नेपाल में पृथी राजमार्ग बाधित हो गया। देश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां उफान पर हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।