{"_id":"5c8c2270bdec2214065a5051","slug":"lalu-prasad-yadav-arrives-in-supreme-court-for-no-relief-from-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लालू, सीबीआई को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लालू, सीबीआई को नोटिस
Sat, 16 Mar 2019 03:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने लालू की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद लालू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के समक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि तीन मामलों में लालू को सजा हुई है। सभी मामले एक ही तरह के हैं, लेकिन सजा अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी करार दिए गए अन्य लोगों को जमानत मिल गई है लिहाजा लालू को भी जमानत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सिब्बल की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है। इससे पहले लालू यादव ने हाईकोर्ट में कहा था कि ट्रायल कोर्ट ने उन्हें गलत दोषी करार दिया है। लालू ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी।
विज्ञापन