फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lack of time is pushing Indian women back, unable to work because they have to give time to their families

NSO: समय की कमी भारतीय महिलाओं को धकेल रही पीछे, ज्यादातर समय परिवार को देने की वजह से नहीं कर पातीं नौकरी

Mon, 17 Mar 2025 06:19 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 06:19 AM IST
सार

एनएसओ के अनुसार इस सवाल का जवाब न सिर्फ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को दर्शाता है बल्कि लैंगिक असमानता को भी उजागर करता है।टाइम पावर्टी का अर्थ है कि बिना वेतन वाले कार्यों के कारण अपने लिए पर्याप्त समय न मिल पाना, जिससे न केवल आत्म-देखभाल प्रभावित होती है।

विज्ञापन
Lack of time is pushing Indian women back, unable to work because they have to give time to their families
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय की कमी के कारण भारतीय महिलाएं जिंदगी की रेस में पिछड़ रही हैं। अधिकांश महिलाएं अपना ज्यादातर समय घर के अवैतनिक कार्यों और परिवार की देखभाल में लगाती हैं, जिससे उनके पास वेतनभोगी नौकरियों के लिए पर्याप्त समय नहीं बचता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके इस परिश्रम को आर्थिक मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाता।
विज्ञापन


आप, अपना दिन कैसे बिताते हैं? भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली 4,54,192 महिलाओं से यह प्रश्न किया। इसके परिणामों से स्पष्ट हुआ कि ‘टाइम पावर्टी’ यानी समय की कमी भारतीय महिलाओं को किस तरह प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Army Chief: चीन की बढ़ती ताकत चुनौती, सेना प्रमुख बोले- भारत भावी 'शक्ति केंद्र' के रूप में अफ्रीका पर गौर करे
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसओ का अध्ययन 
एनएसओ के अनुसार इस सवाल का जवाब न सिर्फ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को दर्शाता है बल्कि लैंगिक असमानता को भी उजागर करता है।टाइम पावर्टी का अर्थ है कि बिना वेतन वाले कार्यों के कारण अपने लिए पर्याप्त समय न मिल पाना, जिससे न केवल आत्म-देखभाल प्रभावित होती है बल्कि आय के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। जब इस अवधारणा को लैंगिक दृष्टिकोण से देखा जाता है तो यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक चुनौती बनकर उभरती है।


सामने आई भारी असमानता
एनएसओ के सर्वे में पता चला कि पुरुष और महिलाएं अपने दिन के 24 घंटे कैसे बिताते हैं। इसके परिणामों ने चौंकाने वाली असमानता को उजागर किया। रोजगार और संबंधित गतिविधियों पर पुरुष अपने दिन का लगभग 61 फीसदी समय बिताते हैं जबकि महिलाएं केवल 20.7 फीसदी समय इस पर खर्च कर पाती हैं। महिलाएं अपनी कार्यक्षमता का 20 फीसदी समय वेतनभोगी कार्यों में लगाने से चूक जाती हैं।

ये भी पढ़ें:- Defence: 18 देश मिलकर भारत में बनाएंगे आतंकियों से निपटने की रणनीति; 10 आसियान सदस्य व आठ संवाद सहयोगी राष्ट्र

घर के सदस्यों के लिए अवैतनिक घरेलू सेवाओं पर महिलाएं 81.5 फीसदी समय खर्च करती हैं जबकि पुरुष केवल 27 फीसदी समय खर्च करते हैं। परिवार के सदस्यों की देखभाल के लिए महिलाएं 34 फीसदी समय लगाती हैं जबकि पुरुष सिर्फ 18 फीसदी समय ऐसे कार्यों में लगाते हैं। अपने उपयोग के लिए उत्पादों के उत्पादन में महिलाएं 21फीसदी समय खर्च करती हैं, जबकि पुरुष मात्र 13 फीसदी समय खर्च करते हैं।

ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed