फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore

यहां जमीन से निकल रहे हैं पांच सौ साल पुराने सोने के आभूषण

Thu, 30 Jun 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore
- फोटो : demo

ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत खुदाई के काम में लगे मजदूरों के आश्चर्य का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब जमीन से सोने के आभूषण निकलने लगे। वाकया चेन्नई के वेल्लोर के तिरूपुर इलाके का है। बीते मंगलवार को 131 मजदूर काम पर थे। शाम का वक्त था। मजदूर काम खत्म करने वाले ही थे, कि लॉकेट वाली सोने की चैन जमीन में दबी मिली।

विज्ञापन


एक चैन मिलने के बाद मजदूरों ने फिर से खुदाई की। इस बार फिर एक सोने का चैन निकली। 

वहां मौजूद सभी की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई और मजदूरों फिर से खुदाई चालू कर दी। मजदूरों को 57 सोने की चैन और 66 ग्राम के 3 और आभूषण बरामद हुए।

सोने ने छीन ली पूरे इलाके की नींद, सब खोद रहे हैं जमीन

Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore
आभूषणों जानकार और कारोबारियों ने उन्हें करीब पांच सौ साल पुराना करार दिया। उन आभूषणों पर बारीक नक्काशी के जरिए बेहरीन कलाकारी की गई है।

जमीन से सोने की चैन और आभूषणों के मिलने की बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग घरों से निकल आए, और जिसको जहां मौका लगा, वहां खोदना शुरू कर दिया। हालांकि जिन मजदूरों को हाथ जमीन से कीमती सोना लगा था, उसे उन्हें तिरुपत्तूर के सरकारी खजाने में जमा करने पड़ा।

राजस्व अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पुरातत्व विभाग उस जगह का दौरा करेगा और उन इलाकों में आभूषणो के दबे होने की संभावना तलाशेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed