{"_id":"576da9fa4f1c1bd532b49117","slug":"labour-urination-outdoor-of-soldier-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर पेशाब करने पर हुआ बवाल, मजदूरों ने बरसाए पत्थर, सैनिक भाइयों ने की फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घर के बाहर पेशाब करने पर हुआ बवाल, मजदूरों ने बरसाए पत्थर, सैनिक भाइयों ने की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 25 Jun 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे क्षेत्र के गांव नवादा में शुक्रवार की सुबह नौ बजे एक सैनिक के घर के बाहर मजदूर के लघुशंका करने पर बवाल हो गया। सैनिक भाइयों ने अपने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग शुरू कर दी जबकि अवैध ईंट मंडी के मजदूरों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उनकी ओर से भी फायरिंग करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों सैनिक भाइयों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नवादा गांव में हाईवे किनारे ईंट और बालू की अवैध मंडी चल रही है। रामेश्वर सिंह उर्फ कलुवा ये मंडी चलाते हैं। मंडी से करीब 100 मीटर दूर तत्वदर्शी वाटिका में दो सैनिक भाइयों संजय सिंह और मनोज पुत्र रघुवीर सिंह के मकान हैं। दोनों मूल रूप से हाथरस के गांव दॉऊदा के निवासी हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे रामेश्वर का मजदूर गुल्लू निवासी गांव भाहई उनके मकान के निकट लघुशंका करने पहुंच गया। दोनों भाइयों ने इस पर आपत्ति जताई और उसे दूर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी बात पर कहासुनी हो गई। मजदूर के साथी पहुंच गए और मकान पर पथराव कर दिया। दोनों सैनिक भाई भी अपनी लाइसेंसी राइफल, रिवाल्वर निकाल लाए और फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार के लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में रामेश्वर और संजय सिंह के गोली लगी है। रामेश्वर के हथेली में छर्रे लगे हैं और संजय के चेहरे और हाथ में छर्रे लगे हैं। हालांकि स्थिति गंभीर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पंद्रह मिनट तक यहां बवाल चला।
सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे संजय सिंह को लाइसेंसी राइफल और मनोज को लाइसेंसी रिवाल्वर सहित दबोच लिया।
वहीं दूसरे पक्ष के अमित शर्मा निवासी गांव बेरा जरारा सुरीर, बौबी निवासी गढ़ी सामंता नौहझील, रामेश्वर उर्फ कलुआ ठेकेदार, गब्बर उर्फ घनश्याम निवासी गांव नवादा थाना हाईवे को भी हिरासत में ले लिया।
मामले में हाईवे थानाध्यक्ष सुबोध यादव की ओर तीन रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सैनिक भाइयों के शस्त्र का दुरुपयोग करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के संरक्षण में चल रही अवैध मंडी
मथुरा। हाईवे पर थाना हाईवे क्षेत्र में तीन जगहों पर अवैध रूप से ईंट और बालू की मंडी संचालित हैं। गांव नवादा, एटीवी फैक्ट्री और बाबा जयगुरुदेव आश्रम के बीच, मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहा के बीच ये मंडी संचालित हैं।
तीनों स्थानों पर हाईवे किनारे और सर्विस रोड पर ईंट और बालू से लदे ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक खड़े रहते हैं। इनसे रास्ता रुका रहता है। तेज रफ्तार वाहन इनसे टकरा भी जाते हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि हाईवे किनारे से ऐसी अवैध ईंट और बालू की मंडियों को हटवाया जाएगा।