फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KV Subramanian says11 Percent growth in next financial year will return private sector business confidence

अगले वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत की वृद्धि से निजी क्षेत्र का कारोबारी भरोसा लौटेगा : सुब्रमण्यन

Sun, 31 Jan 2021 07:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
KV Subramanian says11 Percent growth in next financial year will return private sector business confidence
Chief Economic Adviser KV Subramanian - फोटो : Twitter

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यन ने कहा है कि अप्रैल से शुरू हो रहे अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था ‘वी-आकार’ की 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी। इससे निजी उपक्रमों का कारोबारी विश्वास (एनिमल स्पिरिट्स) लौटेगा।

विज्ञापन


संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2020-21 में अनुमान लगाया गया है कि 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन


निजी निवेश में ‘एनिमल स्पिरिट्स’ के पुनरोद्धार के बारे में पूछे जाने पर सुब्रमण्यन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर अनुमान के अनुरूप 11 प्रतिशत रहेगी। ऐसे में जब अवसर दिखाई देंगे, तो निजी क्षेत्र आगे आएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जॉन मेनार्ड कीन्स ने सबसे पहले ‘एनिमल स्पिरिट्स’ वाक्यांश का इस्तेमाल किया था। इसका आशय निवेशकों में निवेश के लिए पैदा हुए भरोसे से है। सुब्रमण्यन ने निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रति-चक्रीय उपायों का भी जिक्र किया।


उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कारोबारी चक्र होता है। कभी यह मजबूत होता है और कभी कमजोर। ऐसे में जब अर्थव्यवस्था काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही होती है और निजी क्षेत्र भी अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उस समय सरकार के पास अपनी राजकोषीय स्थिति को मजबूत करने का अवसर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed