{"_id":"5cf54861bdec2207177170d9","slug":"kumaraswamy-writes-to-pm-modi-to-recommend-the-name-of-dr-sivakumara-swamiji-for-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डॉ. शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न देने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डॉ. शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न देने की सिफारिश
Mon, 03 Jun 2019 10:37 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर डॉ. शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की है। डॉ. शिवकुमार स्वामीजी पिछले आठ से भी ज्यादा दशक से सिद्धगंगा मठ के प्रमुख थे, यह मठ बंगलुरु से 70 किलोमीटर दूर टुमकूर में लिंगायत समुदाय की सबसे शक्तिशाली धार्मिक संस्थाओं में गिना जाता है।
विज्ञापन
Karnataka CM HD Kumaraswamy writes to PM Narendra Modi requesting to recommend the name of Dr Sivakumara Swamiji for Bharat Ratna (posthumously). pic.twitter.com/tbiFl6ap52
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
88 सालों से डॉ. शिवकुमार स्वामीजी हर जाति और हर समुदाय के अनाथों और बच्चों की सेवा करते रहे। कोई भी उनके आवासीय स्कूलों में जा सकता था, पढ़ सकता था। स्वामीजी का मानना था कि लोगों की सेवा करना भगवान की सेवा करने जैसा है।
विज्ञापन
इसी साल जनवरी में डॉ. शिवकुमार स्वामीजी का निधन हुआ था। तब कर्नाटक सरकार ने स्वामी जी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए सभी सरकारी दफ्तरों और शिक्षा संस्थानों को बंद रखने और तीन दिन का शोक मनाने का एलान किया था।
याद दिला दें कि स्वामीजी के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था 'श्री श्री श्री शिवकुमारा स्वामीगालू लोगों के लिए जिए। खासकर गरीबों और वंचितों के लिए, उन्होंने खुद को गरीबी, भूख और सामाजिक अन्याय जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए समर्पित कर दिया। दुनिया भर में फैले उनके असंख्य अनुयायियों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। उनके प्रति एकजुटता प्रकट करता हूं।'