मोदी की फैन को अनपढ़ कहकर घिरे फंसे कुमार विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास उस महिला से ट्विटर पर भिड़ गए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना स्टोल गिफ्ट किया था। दोनों के बीच ट्विटर पर तीखी बहस हो गई।
दरअसल शिल्पी तिवारी ने ट्विटर पर कुछ पंक्तियां पोस्ट की थीं, जिसे उन्होंने अटलबिहारी बाजपेयी के द्वारा लिखा बताया था, लेकिन वो पक्तियां कवि सुमन ने लिखीं थीं।
इस पर कुमार विश्वास ने उन्हें अनपढ़ बताते हुए लिखा "हे देवि,अनपढ़-भक्त-कुल व "येलबुद्धि" से बाहर भी कुछ पढ़ें। स्व० सुमनजी की कविता को पू० अटलजी की बता कर दोनों का उपहास न करें"।
ट्विटर पर हुई कुमार विश्वास और शिल्पी की बहस
इस ट्वीट के जवाब में शिल्पी तिवारी ने लिखा कि आप चिंता न करें आपके ट्वीट करने से पहले उसे सही कर दिया गया है। इस पर कुमार विश्वास ने लिखा, ‘आभार व स्वागत, सही उल्लेख जानने के लिए। नरेंद्र मोदी भी संवाद करते रहे हैं, आप भी संकोच ना करें, सुना नहीं गुना हुआ मिलेगा।’
हालांकि, शिल्पी तिवारी को कवि का सही नाम बताने वाले कुमार विश्वास के अपने ट्वीट में देवी को 'देवि' लिखने पर भी विवाद हो गया। इस शब्द पर ट्विटर यूजर्स और शिल्पी तिवारी ने उन्हें घेर लिया।
इस पर शिल्पी तिवारी ने एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा "कवि का नाम गलत लिखने पे अनपढ़ बोला जा सकता है तो देवी लिखना न आने को क्या कहेंगे।"
शिल्पी ने कुमार विश्वास को दिए ये जवाब
शिल्पी तिवारी ने बहस को जारी रखा। शिल्पी ने कहा कि गोवा में 38 आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इन ट्वीट के बाद से कुमार विश्वास का कोई जवाब नहीं आया।
शिल्पी तिवारी उस वक्त चर्चा में आईं जब महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम कोयंबटूर में शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
पीएम से ट्विटर पर शिल्पी ने उनका स्टोल मांगा। इसके बाद पीएम ने शिल्पी को वो स्टोल भेज दिया। जिसकी जानकारी बाद में शिल्पी ने ही अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी।