फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan Jadhav case: United Nations says not in position to judge legality of Pakistani process

कुलभूषण मामले में किसी भी तरह की दखल देने से बचेगा संयुक्त राष्ट्र

Thu, 13 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Thu, 13 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav case: United Nations says not in position to judge legality of Pakistani process
स्टेफेन ड्यूज्रिक

संयुक्त राष्ट्र भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की पाकिस्तानी कोर्ट द्वारा मौत की सजा दिए जाने के मामले में कोई दबाव नहीं डालेगा। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफेन ड्यूज्रिक ने इस तरफ संकेत दिया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कूलभूषण को पाक ने दी मौत की सजा, अब भारत के इस कदम से भूखे मरेगा पाकिस्तान
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गेटरस के प्रवक्ता स्टेफेन ड्यूज्रिक ने कहा कि हम इस विशेष मामले की प्रक्रिया में न्याय को परखने की स्थिति में नहीं हैं। कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के राजनयिक गुस्से पर प्रश्न किए जाने पर ड्यूज्रिक ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान पूर्व नौसेना अधिकारी को रॉ का एजेंट बता रहा है। पाकिस्तान के अनुसार जाधव जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसे थे। 

भारत पाकिस्तान का पुरजोर विरोध कर रहा है और भारत ने कहा है कि अगर जाधव को फांसी होती है तो वो इसे सुनियोजित हत्या मानेंगे। 
ये भी पढ़ें- कुलभूषण को PAK ने दी फांसी की सज़ा, भारत खफा, ये 4 कदम चलकर टल सकती है मौत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कई विपक्षी नेताओं ने भी जाधव को मौत की सजा देने वाली न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। लेकिन पाकिस्तान अभी भी इस बात पर अड़ा हुआ है कि उसके पास जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। 

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने स्टेफेन ड्यूज्रिक ने कहा कि कुल मिलाकर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के संदर्भ में हम यही कहेंगे कि दोनों देशों को शांतिपूर्ण समाधान खोजने की जरुरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed