{"_id":"58eec15a4f1c1b6137cf81fc","slug":"india-should-demand-jadhav-s-decision-copy-from-pakistan-jethmalani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से जाधव के फैसले की प्रति मांगे भारत: जेठमलानी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक से जाधव के फैसले की प्रति मांगे भारत: जेठमलानी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित वकील राम जेठमलानी ने भारत सरकार से कहा कि वह पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले की प्रति की पाकिस्तान से मांग करे ताकि यह पता चल सके कि उन्हें किस आधार पर सजा दी गई।
विज्ञापन
जेठमलानी ने कहा कि हम यह जानना चाहते हैं कि क्या यह सजा सही है और यदि सही है तो किस आधार पर। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि उन्हें किस तरह की सजा दी जानी चाहिए। यदि उन्हें किसी फर्जी सबूत के आधार पर सजा दी गई है तो यह भारत के लिए एक बड़ा मामला बन सकता है।
विज्ञापन
जेठमलानी इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘इंप्रूविंग इंडो-पाक रिलेशंस’ नामक सेमिनार के बाद बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित, पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर भी मौजूद थे।
विज्ञापन