फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Krishna Gopal says RSS project of national integration and cohesion has come a long distance on 75th anniversary of Panchjanya

कृष्ण गोपाल बोले: लंबी दूरी तय कर चुकी है आरएसएस की राष्ट्रीय अखंडता और एकता की परियोजना, पांचजन्य के कार्यों को सराहा

Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 15 Jan 2022 08:27 PM IST
सार

आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिका 'पांचजन्य' की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संघ के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने एक कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियां गिनाईं और देश हित के मुद्दों को हमेशा मुखरता के साथ उठाने के लिए पत्रिका की सराहना की।

विज्ञापन
Krishna Gopal says RSS project of national integration and cohesion has come a long distance on 75th anniversary of Panchjanya
आरएसएस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने शनिवार को कहा कि आरएसएस की राष्ट्रीय अखंडता और एकता की परियोजना लंबी दूरी तय कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस एजेंडा का विरोध करने वाले हाशिए पर पहुंचा दिए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए संघ से जुड़े प्रकाशन पांचजन्य की भी उन्होंने सराहना की। 

विज्ञापन

हिंदी साप्ताहिक पांचजन्य की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया जब पत्रिका ने जनता पर केंद्रित मुद्दे उठाए थे। गोपाल ने कहा कि चाहे 50 के दशक के अंत में और 60 के दशक की शुरुआत में चीन से बढ़ते खतरे का मामला हो या देश के अंदर नक्सलवाद की समस्या हो, पत्रिका हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रही है। 
विज्ञापन


'देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में पांचजन्य ने अहम भूमिका निभाई'
गोपाल ने कहा कि इस पत्रिका ने जनता से संबंधित मुद्दों से जुड़े सवाल हमेशा सत्ता में मौजूद लोगों के सामने उठाए हैं। इस बात का उल्लेख करते हुए कि पांचजन्य पत्रिका ने देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता के बारे में किसी को कोई शक या संदेह नहीं होना चाहिए, क्योंकि हमारा आधार बहुत मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'लंबी दूरी तय कर चुका है राष्ट्रीय एकता और अखंडता का रथ, विरोधी हाशिए पर'
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता और एकता का रथ लंबी दूरी तय कर चुका है और जो लोग इसके विरोध में थे और इसके खिलाफ बात कर रहे थे उन लोगों को हाशिए पर पहुंचा दिया गया हैं। बदलते समय के साथ पांचजन्य पत्रिका ने नई प्रथाओं और तकनीकी को अपनाया है और इसके लिए इसने राष्ट्रवाद और जनता के हित के अपने लक्ष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed