{"_id":"5c1ba9efbdec2256f5337cac","slug":"kolkata-traffic-police-officer-slapped-women-in-a-dispute-of-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : कैब के विवाद में यातायात पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : कैब के विवाद में यातायात पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, जांच शुरू
Thu, 20 Dec 2018 08:11 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में ऐप आधारित कैब सेवा पाने को ले कर हुए विवाद में कोलकाता यातायात पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक महिला को कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला ने कोलकाता यातायात पुलिस दक्षिण यातायात गार्ड के अतिरिक्त उप निरीक्षक हीरालाल मंडल के खिलाफ बुधवार रात पार्क स्ट्रीट में थप्पड़ मारने का मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडल ने कथित रूप से कैब को वहां से जाने को कहा था क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, ‘इस पर महिला और यातायात पुलिस अधिकारी के बीच बहस शुरू हो गई। महिला ने कथित तौर पर अधिकारी को उसकी वर्दी पकड़ कर खींचा और फिर उसे धक्का दे दिया। इस पर अधिकारी ने कथित रूप से उसे थप्पड़ जड़ दिया।’
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (तृतीय) सुप्रतिम सरकार ने महिला को टेलीफोन करके मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।स्थानीय पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज की गई है, साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।