{"_id":"6377999a672b132ec94243c2","slug":"kolkata-ragging-with-international-medalist-disabled-student-in-jadavpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: जादवपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दिव्यांग छात्र के साथ रैगिंग, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: जादवपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दिव्यांग छात्र के साथ रैगिंग, जांच जारी
Fri, 18 Nov 2022 08:11 PM IST
निर्मल कांत
उजाला ब्यूरो, कोलकाता
उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:11 PM IST
सार
पीड़ित छात्र का नाम बुद्धदेव जेना है। वह जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध’ का अध्ययन कर रहा है। जानकारी के मुताबिक उसने साल 2019 में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल पैरा जूडो चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
बुद्धदेव, जादवपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जादवपुर विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आंतरिक जांच के बाद जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छात्र की रैगिंग छात्रावास में हुई। पीड़ित छात्र का नाम बुद्धदेव जेना है। वह जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध’ का अध्ययन कर रहा है। जानकारी के मुताबिक उसने साल 2019 में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल पैरा जूडो चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। रैगिंग का शिकार होने के बावजूद वह शांत रहा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना सात नवंबर की है। जादवपुर के जीसी सीनियर हास्टल का रहने वाला बुद्धदेव न्यू ब्लॉक हास्टल में दोस्त से मिलने और परीक्षा में लेखक की तलाश करने गया था। उसी समय एक छात्र न्यू ब्लॉक छात्रावास में आया था। उसने शराब पी रखी थी और वह बुद्धदेव का नाम पूछते हुए उसके पास आया और उसे धक्का दिया। उसने धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बुद्धदेव ने कुलपति से शिकायत की। विश्वविद्यालय की ओर से आंतरिक जांच के बाद जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। विश्वविद्यालय ने रैगिंग की शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है।