Kolkata Blast: कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके में एक घायल; भाजपा ने बताया CM की विफलता; NIA जांच की मांग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में धमाके की खबर है। खबरों के मुताबिक एसएन बनर्जी रोड पर धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके के बाद फॉरेंसिक साइंस और पुलिस विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। भाजपा ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कठघरे में खड़ा किया है। ऐसी घटना को सरकार की नाकामी बताते हुए एनआईए जांच की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटनास्थल पर मौजूद 'चश्मदीद' बयान#WATCH | West Bengal: Information was received at around 13.45 hrs that at the x-ing of Blochmann St and S N Banerjee Rd an incident of blast took place and one person/rag picker was injured. Accordingly, OC Taltala went there and learnt that injured was removed to NRS & has… pic.twitter.com/aRI3DRTQQF
— ANI (@ANI) September 14, 2024विज्ञापन
धमाके के संबंध में एक शख्स ने प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा कर कहा कि जब विस्फोट हुआ, तब हम पास में ही खड़े थे...हम तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति पड़ा हुआ था। उस व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर चोट लगी थी। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी...पुलिस तुरंत यहां पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A person who claims to be the eyewitness, says, "We were standing nearby when the explosion took place...We immediately ran to the spot and saw that one person who was a rag picker was lying by. The person sustained an injury on his right wrist. The… https://t.co/g83wPjpqUH pic.twitter.com/cgUPkrs7ie
— ANI (@ANI) September 14, 2024
भाजपा ने विस्फोटक की मात्रा पर सवाल खड़े किए
इस मामले को पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मूजमदार ने चिंताजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में विस्फोटक के इस्तेमाल के बिना इस तरह की वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल पुलिस की क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए मजूमदार ने कहा, इस मामले में NIA जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी की विफलता एक बार फिर उजागर हुई है। आरजी कर की घटना ने पहले ही साफ कर दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी नाकाम रही हैं। अब इस तरह की घटना हर 3 से 4 महीने के अंतराल में हो रही है।
दोपहर में हुआ धमाका, कचरा बीनने वाला जख्मी#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर हुए विस्फोट की घटना पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "घटना की तस्वीरें मेरे पास पहुंच चुकी हैं और विस्फोट की मात्रा बहुत चिंताजनक है... भारी विस्फोटक के बिना ऐसा होना संभव नहीं था, अन्यथा इस तरह की घटना नहीं हो… pic.twitter.com/pFjAl2YAF5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2024
कोलकाता पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 13.45 बजे सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट हुआ है। कचरा बीनने वाले एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। ओसी तलतला को मौके पर भेजा गया। वहां पता चला कि घायल को प्रारंभिक उपचार के लिए एनआरएस ले जाया गया है। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगने की खबर है। इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रशासन ने बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को मौके पर भेजा गया है। बैग और धमाके की जगह के आस-पास जांच की गई। शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके से सामान्य यातायात बहाल करने की अनुमति दे दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.