फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know why we eat more food when we eat with someone

कोई साथ हो तो हम इसलिए खाते हैं ज्यादा खाना

Mon, 04 Jun 2018 04:09 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 04 Jun 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
know why we eat more food when we eat with someone

बुज़ुर्ग अक्सर कहते हैं खाना हमेशा सबके साथ मिल-बांट कर खाना चाहिए। तन्हा खाना अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। बुज़ुर्गों का तर्क है कि मिल-जुलकर खाने से बरकत होती है। लेकिन मॉडर्न रिसर्च बताती हैं कि हम ग्रुप में बैठ कर ज्यादा खाना खाते हैं। हम उन व्यंजनों का जायका भी ले लेते हैं, जिन्हें हम अकेले में शायद कभी ना खाएं।

विज्ञापन


वैसे साथ मिलकर खाने का चलन बहुत पुराने जमाने से रहा है। जब इंसान शिकार करके पेट पालता था, तब भी वो झुंड में बैठकर खाता था। रिसर्च तो ये भी साबित करती है कि अकेले खाना खाने से इंसान डिप्रेशन और तनाव का शिकार हो जाता है। कहते हैं कि साथ बैठने-उठने वालों के खान-पान की आदतें भी हम पर अपना असर डालती हैं।
विज्ञापन


हेल्थ मनोचिकित्सक जॉन दी कास्त्रो ने साल 1994 में करीब 500 लोगों पर रिसर्च की। इस रिसर्च सैम्पल में अकेले खाना खाने वाले और लोगों के साथ खाने वाले दोनों शामिल थे। पाया गया कि ग्रुप में खाने वालों ने खाना ज्यादा खाया। एक और रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि ग्रुप में खाने वाले 40 फीसद लोग ज्यादा आइसक्रीम खाते है। 10 फीसद लोगों ने मैक्रोनी ज्यादा खाई। जबकि जो लोग अकेले बैठ कर खाना खाते हैं वो इन चीजों को कई मर्तबा हाथ तक नहीं लगाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वजह?

know why we eat more food when we eat with someone

क्या वजह है कि जब हम किसी और के साथ खाना खाते हैं तो ज्यादा खा लेते हैं? कास्त्रो के मुताबिक जब कई लोग मिलकर खाते हैं, तो खाने के साथ गुफ्तगू का दौर भी चलता रहता है। जिसके चलते हमारा हाथ कई बार खाते-खाते रुकता जाता है। इससे खाने का समय बढ़ जाता है।

बड़े समूहों में खा रहे लोग और ज्यादा वक्त लगाते हैं जिसके चलते जहन तक पेट भरने का संदेश नहीं पहुंच पाता। जबकि जो लोग छोटे ग्रुप में खाते हैं या अकेले खाना खाते हैं, वो जल्दी अपना खाना खत्म कर लेते हैं। इस तरह वे ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं।

साल 2006 में इसी तरह का एक और प्रयोग किया गया। करीब 132 लोगों को खाने के लिए एक निश्चित समय दिया गया। सभी प्रतिभागियों को दो या चार के ग्रुप में बांटा गया था, जबकि कुछ को तन्हा छोड़ा गया। लेकिन रिसर्च के नतीजों ने साबित किया कि समय सीमा होने की वजह से सभी ने लगभग बराबर मात्रा में खाना खाया।

इससे साबित होता है कि जब हम खाने में समय ज्यादा देते हैं, तो खाते भी ज्यादा है। अक्सर समारोह के दौरान जब बहुत से लोग इकट्ठा होते हैं, तो सभी के साथ घूमते-फिरते कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। इस थोड़े-थोड़े खाने में ही हम अपनी भूख से ज्यादा खा लेते हैं, और इसका हमें अंदाजा तक नहीं होता।

रेस्तरां में आईने क्यों लगे होते हैं?

know why we eat more food when we eat with someone

कुछ जानकारों का कहना है कि सिर्फ सोशल ग्रुप ही हमें ज्यादा खाने के लिए मजबूर नहीं करते। बल्कि कई मर्तबा अकेले बैठे लोग ज्यादा खा लेते हैं। कई लोग तो अजनबियों के साथ बैठकर भी ज्यादा खा लेते हैं। मिसाल के लिए जापान में की गई एक रिसर्च के दौरान कुछ लोगों को आईने के सामने या दीवार के सामने बैठकर पॉप-कॉर्न खाने को कहा गया। आईने के सामने पॉप-कॉर्न खाने वालों ने अपना खाना ज्यादा मजे लेकर खाया। शायद इसीलिए ज्यादातर रेस्टोरेंट चारों तरफ आईने लगाए रखते हैं, ताकि ग्राहक ज्यादा खाए, और ज्यादा खाने का ऑर्डर दे।

हरेक रिसर्च के नतीजे सौ फीसद सही हों ऐसा भी नहीं है। कुछ स्टडी दावा करती हैं कि ग्रुप में लोग कम खाते हैं। दरअसल जब हम तन्हा खाना खाते हैं, या किसी ऐसे शख्स के साथ खाना खाते हैं, जिसके खाने की आदतों से हम वाकिफ हैं, तो बेतकल्लुफ होकर खाते हैं। जबकि ग्रुप में जितने लोग होते हैं, उनकी खाने की आदतें अलग-अलग होती हैं। सभी संकोच में रहते हैं। कहीं ना कहीं दिमाग में सोच होती है कि मेरे खाने की आदत के बारे में सामने वाला कोई गलत राय कायम ना कर ले।

ऐसी बहुत सी स्टडी हैं जो ये साबित करती हैं कि मोटापे का शिकार बच्चे ग्रुप के बजाय अकेले में ज्यादा खाते हैं। इसी तरह जब मोटापे का शिकार नौजवान अपने ही जैसे वजनी लोगों के साथ होते हैं, तो चिप्स और बिस्कुट ज्यादा खाते हैं। शायद उन्हें तसल्ली रहता है कि वही अकेले मोटापे का शिकार नहीं हैं। लेकिन जब यही लोग दुबले-पतले लोगों के साथ होते हैं तो कम खाते हैं।

यही बात महिलाओं में भी देखी गई है। जब महिलाएं मर्दों के साथ खाना खाती हैं तो कम कैलरी वाली चीजें खाती हैं। लेकिन जब सिर्फ महिलाओं की साथ खाना खाती हैं तो बिना किसी परहेज के सब-कुछ खाती हैं। लिहाजा कहा जा सकता है कि समाज के तौर तरीके हमारे खान-पान की आदतों पर असर डालते हैं। लेकिन ये किस हद तक असर डालते हैं, इस बारे में कोई रिसर्च अभी तक नहीं हुआ है।

क्या और कितना खा रहे हैं, ध्यान रखें

know why we eat more food when we eat with someone

ब्रिटेन की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सुजैन हिग्स कहती हैं कि ग्रुप में बैठ कर खाने से बच्चों की आदतों पर गहरा असर पड़ता है। वो संतुलित आहार लेते हैं। बच्चों के लिए जरूरी है कि वो अपने बड़ों से खाने का तौर-तरीका सीखे। खास तौर से जो लोग लंबे वक्त तक जीते हैं, उनके खाने की आदतों पर जरूर गौर करना चाहिए।

आज जिस तरह की दावतें दी जाती हैं, उसमें ज्यादातर ऐसा खाना परोसा जाता है जो मोटापे को जन्म देता है। लोग भी मोटापे के खौफ से बेखबर जमकर खाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में करीब एक अरब लोग मोटापे का शिकार हैं। इनमें तीस करोड़ 40 लाख बच्चे शामिल हैं।

खाने की सही आदतें अपनाने के लिए जरूरी नहीं है, कि हम अपने दोस्तों का साथ छोड़ दें और अकेले बैठ कर खाना शुरू कर दें। बल्कि हमें खुद इस बात का ध्यान देना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं। अगर कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो भी ये सोच कर मत जाइए कि वहां जायकेदार पकवान मिलेंगे तो जमकर खाएंगे। याद रखिए अनाज पराया है, लेकिन पेट तो आपका अपना है। अच्छी सेहत के लिए खाने पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed