फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know whats is deep fake video Bollywood star priyanka chopra also faced it

प्रियंका चोपड़ा भी हुईं है 'DeepFake' का शिकार, जानें क्या है ये?

Sun, 22 Apr 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
know whats is deep fake video Bollywood star priyanka chopra also faced it
priyanka chopara

हाल ही में एक शख्स ने राजीनितक दल का प्रतिनिधि होने का दावा करते हुए एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंजिनियर से अपील करते हुए डीपफेक वीडियो बनाने के लिए कहा। उसने प्रोपेगेंडा के लिए ऐसा किया। डिजिटल क्षेत्र में नया माने जाने वाले डीपफेक एक फेक न्यूज है। इसका चलन भारत ही नहीं पूरे विश्व में जोरों से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक की शिकार हो चुकी हैं।

पहले वीडियो में किसी भी व्यक्ति के चेहरे को दूसरे के चेहरे पर लगाने का चलन आया था, लेकिन अब डीपफेक की मदद से हाव-भाव भी बदले जा सकते हैं।  इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले हफ्ते ऐसा ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का वीडियो सामने आया था, जिसमें वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपशब्द कहते हुए दिखे थे।
विज्ञापन


यह एक डीपफेक वीडियो था, इससे कोई भी धोखा खा सकता है, क्योंकि इसमें चेहरा बहुत सफाई से बदला जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बजफीड के साथ मिलकर जॉर्डन पीले ने बनाया था और संदेश दिया की ऐसे वीडियो पर तुरंत विश्वास न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपफेक वीडियो बनाने के लिए फेकऐप जैसे साइबर टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी मदद से कुछ ही घंटों में फेक वीडिया बनाया जा सकता है। इसका असर सीधे पॉर्न इंडस्ट्री में दिखा है, जहां किसी की बॉडी पर किसी का चेहरा लगाकर दिखाया जा सकता है। यहां हाव-भाव भी असली दिखते हैं। 


एक एक्सपर्ट का कहना है कि ये फेक वीडियो इतनी सफाई से बनाई जाती है कि फॉरेंसिक टूल्स भी इसमें हुए फर्जीवाड़े को पहचान नहीं पाते।  आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हेड अंकित लाल कहते हैं. 'हम डीपफेक्स के खतरों को लेकर सतर्क हैं, लेकिन मीडिया और आम जनता नहीं। किसी मीडिया हाउस को अरविंद केजरीवाल या किसी और नेता का डीपफेक विडियो मिल सकता है और वह इसे सच मानकर चला देते हैं। यह बहुत खतरनाक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed