फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know all points about ayushman bharat scheme

इतनी बड़ी जनसंख्या को सरकार कैसे देगी मुफ्त इलाज, जानिए आयुष्मान भारत योजना

Sat, 22 Sep 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
know all points about ayushman bharat scheme
भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना 23 सिंतबर से शुरू हो जाएगी। गरीब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकें, यह इस योजना का उद्देश्य है। इसके तहत लगभग 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इस योजना का लाभ सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों के लोगों को मिलेगा। योजना का लाभ लोगों को मिले और उनमें कोई भ्रम के हालात पैदा न हों इसके लिए नेशनल हेल्थ एजेंसी (एनएचए) ने एक हेल्प लाइन नंबर और वेबसाइट लांच की है। इसके अलावा हम आपको बता रहे हैं उन सवालों के जवाब जो इस योजना से संबंधित हैं और आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। यह जानने के लिए कि क्या आपको इसका लाभ मिले गा या नहीं आपको mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करते ही आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। उसमें लिखे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को वेबसाइट पर डालकर ओटीपी वेरिफाइ करना होगा। इसके बाद राज्य सेलेक्ट करना होगा और अन्य जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या नाम आदि विकल्प चुनकर अपना नाम देख सकेंगे।

बता दें कि हाल ही में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) डेटाबेस के आधार पर लोगों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर इकट्ठा करने के लिए अभियान चलाया गया था। जिन लोगों ने इसमें अपना मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर जमा कराया था उनका नाम ही वेबसाइट पर दिखेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को अस्पलाल जाकर आरोग्य मित्र को अपना पहचान पत्र देना होगा। आरोग्य मित्र यह चेक करेगा कि मरीज योजना में योग्य है या नहीं। इसके बाद वह आपको एक ई-कार्ड देगा। इस कार्ड में आपकी फोटो और पता दर्ज होगा। एक बार ई-कार्ड बन जाने के बाद पूरी प्रक्रिया को दोहराना नहीं पड़ेगा। ई-कार्ड दिखा कर ही आगे भी योजना का लाभ ले सकेंगे। 

आयुष्मान योजना के तहत इसके लाभार्थियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त रहेगा। अस्पताल इसके लिए कोई राशि नहीं मांगेगे। यदि कोई आपसे रुपये की मांग करता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। 
विज्ञापन

इस तरह की बीमारियों का होगा इलाज, जरूरी नहीं आधार


मरीज को योजना का लाभ तभी मिलेगा जब वह अस्पताल में भर्ती हो। यदि आप अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे हैं तो आपको इलाज का पैसा नहीं दिया जाएगा। भर्ती होने से तीन दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद के खर्च की राशि मरीज को मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की भी जरूरत नहीं होगी। इसमें मिला ई-कार्ड ही लाभ लेने के लिए पर्याप्त होगा। 

योजना के पहले भाग में मुफ्त पांच लाख रुपये का जीवन बीमा है और दूसरे में हेल्थ वेलनेस सेंटर। इसके तहत देश भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए जाएंगे। इस केंद्रों पर मुफ्त इलाज व दवाई की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक हजार, गुजरात में 1185, राजस्थान में 505, झारखंड में 646, मध्य प्रदेश में 700, महाराष्ट्र में 1450, पंजाब में 800, बिहार में 643 और हरियाणा में 255 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed