{"_id":"5ba6a867867a552c9418b054","slug":"know-about-ayushman-bharat-national-health-protection-scheme-pm-modi-today-launch-this-mission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी जानने योग्य बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबरः आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी जानने योग्य बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड से आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का शुभारंभ करेंगे। आयुष्मान भारत योजना आज से ही देश भर में लागू हो जाएगी। आयुष्मान भारत योजना केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आइए आज आपको बताते हैं आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
-हर परिवार का 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। इस बीमा कवर से आप छोटे और बड़े सभी तरह के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।
-अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्चे भी इसमें शामिल होंगे।
-पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही ये सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।
-इस योजना के तहत आप देश के किसी भी हिस्से में इलाज करा सकेंगे।
-किसी भी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज को ट्रांसफर कराया जा सकता है।
यह है प्राथमिकता
-ऐसा परिवार जो कच्चे मकान या छप्पर में रह रहा हो।
-ऐसा परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की उम्र तक का कोई वयस्क सदस्य न हो।
-ऐसा परिवार जिसकी जिम्मेदारी कोई महिला संभाल रही हो और उसके परिवार में कोई 16 से 59 वर्ष तक का पुरुष सदस्य न हो।
-शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति, जिसके परिवार में कोई भी शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति न हो
-एससी एसटी परिवार और भूमिहीन परिवार, जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत मानवीय श्रम हो।
यह मिलेगा लाभ
-आयुष्मान भारत योजना के रेट में इलाज संबंधी सभी तरह के (दवाई, जांच, ट्रांसपोर्ट, इलाज पूर्व, इलाज पश्चात के खर्चे) खर्चे शामिल होंगे।
-भुगतान में देरी पर बीमा कंपनी को देना होगा हर हफ्ते एक प्रतिशत ब्याज।