दुनिया में कुल 6,500 भाषाएं बोली जाती हैं। कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चीन की मैंडरिन भाषा है। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि इन 7 भाषाओं में हिंदी का स्थान नहीं है तो आप गलत हैं। आज हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने भाषाआें के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आंकड़े लोगों द्वारा बोली जाने वाली पहली भाषा पर आधारित हैं।
मैंडरिन भाषा
यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में प्रथम स्थान प्राप्त है। इसे दुनियाभर के लगभग 89.8 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।
स्पेनिश भाषा
स्पेनिश दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसे विश्व में 43.7 करोड़ लोगों द्वार बोला जाता है। यह भाषा स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सेल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला आदि में बोली जाती है।
अंग्रेजी भाषा
इस भाषा का हिंदी, उर्दू और फारसी की ही तरह दूर-दूर तक संबंध है। इसे दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। इसके अलावा यह दुनिया के कई देशों की राजभाषा भी है। आज के समय में यह कई देशों जिनमें भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशक शामिल हैं। विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की मुख्य भाषा है। इसे दुनियाभर के लगभग 37.2 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।
अरबी भाषा
यह भाषा इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें कुरान-ए-शरीफ लिखी गई है। यह अरब के कई देशों की राजभाषा भी है। इसे सऊदी अरब, सीरिया, यमन, मिस्त्र, जॉर्डन, इराक, अल्जीरिया, लीबिया, सूडान, कतर, ट्यूनिशिया, मोरक्को और माली आदि में बोला जाता है। यह करीब 29.5 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।