फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju told Supriya Sule on lighter note I am very much alive

लोकसभा में अजब वाकया: सुप्रिया सुले की फिसली जुबान पर किरन रिजिजू का दिलचस्प जवाब, कहा- अभी मैं जिंदा हूं

Mon, 04 Apr 2022 07:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

लोकसभा में सुप्रिया सुले की फिसली जुबान पर किरन रिजिजू ने दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर सुप्रिया सुले से कहा- अभी मैं जिंदा हूं।

विज्ञापन
Kiren Rijiju told Supriya Sule on lighter note I am very much alive
किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सोमवार को एनसीपी नेता सुप्रिया सुले को दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर एनसीपी नेता सुप्रिया सूले से कहा कि अभी मैं जिंदा हूं। दरअसल, पिछले हफ्ते लोकसभा में एक अजब वाकया हुआ था। वहां बोलते हुए सुप्रिया सुले ने किरन रिजिजू अब खेल मंत्री नहीं रहे कहने के स्थान पर गलती से बोल दिया था कि किरन रिजिजू अब नहीं रहे। 

विज्ञापन


लोकसभा में पिछले सप्ताह सुप्रिया सुले ने खेल मंत्री के रूप में रिजिजू की भूमिका की और युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने में उनके योगदान की सराहना की थी। इस दौरान बोलते हुए सुले ने गलती से कह दिया था कि 'वह अब नहीं रहे'। इस पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तुरंत टोका कि रिजिजू अब खेल मंत्री नहीं हैं। जिसके बाद सुप्रिया सुले ने तुरंत खुद को सही किया।
विज्ञापन


इसके बाद कानून मंत्री किरन रिजिजू ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'मैं अभी जिंदा हूं और अपना कर्तव्य निभा रहा हूं सुप्रिया सुले जी। सुखद शब्दों के लिए धन्यवाद क्योंकि खेल की भावना राजनीति और विचारधारा से परे एक टीम इंडिया बनाने के लिए है।' उन्होंने सुले और मौजूदा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की सराहना करते हुए एक वीडियो भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि रिजिजू अब कानून और न्याय मंत्री हैं। सुले ने कहा कि खेल मंत्री के रूप में रिजिजू का योगदान महत्वपूर्ण है और सदन को एक स्वर में उनकी तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अनुराग ठाकुर उस नेतृत्व को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed