फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge expressed confidence over congress win in MP, Rajasthan, Chhattisgarh and Telangana assembly Elections

Assembly Election: एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की होगी जीत, खरगे ने जताई उम्मीद

Sat, 25 Nov 2023 04:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 25 Nov 2023 04:27 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें दागी बताते हैं। लेकिन जब ऐसे भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।

विज्ञापन
Kharge expressed confidence over congress win in MP, Rajasthan, Chhattisgarh and Telangana assembly Elections
Mallikarjun Kharge - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीद जताई है कि उनकी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीतेगी। शुक्रवार को हैदराबाद के एलबी नगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने मतदाताओं से तेलंगाना में बीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि शनिवार को राजस्थान में मतदान होने जा रहा है। हम वहां जीत रहे हैं। हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी जीत रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज नेता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) सचिवालय या विधानसभा से नहीं बल्कि फार्महाउस में बैठकर सरकार चलाते हैं। खरगे ने कहा कि केसीआर गरीबों या निर्वाचित विधायकों से नहीं मिलते हैं। केसीआर पर तेलंगाना को 'लूटने' का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि केसीआर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी गाली दे रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें दागी बताते हैं। लेकिन जब ऐसे भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा के पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है, जो भगवा पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को आधे घंटे में साफ कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए काम कर रहे दिल्ली से आए आरएसएस के लोग 
इधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरएसएस से मिलीभगत का आरोप लगाया। ओवैसी ने दावा किया कि चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार माजिद हुसैन की हार सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से आरएसएस के लोग आए हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आरएसएस के लोगों ने फैसला किया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवार का खुलकर समर्थन करेंगे।



असम सीएम सरमा का विवादास्पद बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को तेलंगाना के विकाराबाद में चुनावी रैली में विवादास्पद बयान दिया है। भाजपा नेता सरमा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, चाहे बीआरएस हो या कांग्रेस या एआईएमआईएम, उनका हमसे (हिंदुओं) कोई संबंध नहीं है। ये हमेशा बाबर और औरंगजेब की भाषा बोलते हैं। ये लोग हमारे लिए काम करने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed